फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   McDonalds launches whole wheat buns after joins eat right movement

मैक डॉनल्ड इंडिया जुड़ा 'ईट राइट मूवमेंट' से, अब मिलेंगे गेहूं से बने बन

Thu, 18 Oct 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार
तो
loader
McDonalds launches whole wheat buns after joins eat right movement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के समय में लोग स्वास्थ्यवर्धक खाने के प्रति जागरुक होते जा रहे हैं। लोग अब जंक फूड खाना छोड़ रहे हैं। अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए अब जंक फूड कंपनियां भी प्रयास कर रही हैं। ऐसा ही कुछ मैक डॉनल्ड भी कर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन में से एक मैक डॉनल्ड ने एक बयान में कहा है कि वह अपने मेन्यू में गेहूं से बने बन को भी शामिल करेंगा। 7 अक्तूबर को कंपनी ने ट्वीटर पर ये जानकारी दी।



मैक डॉनल्ड ने कहा कि वह एफएसएसएआई के 'ईट राइट मूवमेंट' से प्रेरित है। अब वह गेहूं से बने बन को मेन्यू में शामिल करेंगे जिसमें तिल के बीज भी होंगे। कंपनी ने आगे लिखा कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्यवर्धक खाने के लिए मैक डॉनल्ड में आ सकते हैं।


अब ये फूड चेन लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराएगा। अपनी रिलीज में मैक डॉनल्ड ने गेंहूं के बन के फायदे भी गिनाए हैं। रिलीज में आगे कहा गया है कि जो लोग डाइट करते हैं और वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी विशेष खाना जल्द ही उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed