{"_id":"6390b2f68e9fa00c976bae74","slug":"mcd-poll-results-biggest-win-smallest-victory-aap-bjp-congress-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Poll Results: AAP उम्मीदवार सबसे ज्यादा अंतर से विजयी, दूसरे बड़ी जीत कांग्रेस प्रत्याशी के नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MCD Poll Results: AAP उम्मीदवार सबसे ज्यादा अंतर से विजयी, दूसरे बड़ी जीत कांग्रेस प्रत्याशी के नाम
Wed, 07 Dec 2022 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:06 PM IST
सार
‘आप’ के आले मोहम्मद इकबाल ने चांदनी महल से 17,134 मतों के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। इकबाल ने जहां कांग्रेस के मोहम्मद हामिद को हराया। कांग्रेस उम्मीदवार शगुफ्ता चौधरी ने 15,193 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव में वोट शेयर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों का एलान हो गया है। 250 में से 134 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस की झोली में महज नौ सीटें ही आईं, जबकि तीन सीटों पर निर्दलियों ने जीत हासिल की। नतीजों में दिलचस्प यह भी रहा कि सबसे ज्यादा और सबसे कम अंतर से जीत आम आदमी पार्टी ने हासिल की।
विज्ञापन
सबसे बड़े अंतर से इन्होंने दर्ज की जीत
‘आप’ के आले मोहम्मद इकबाल ने चांदनी महल से 17,134 मतों के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की। इकबाल ने जहां कांग्रेस के मोहम्मद हामिद को हराया। कांग्रेस उम्मीदवार शगुफ्ता चौधरी ने 15,193 मतों के अंतर से जीत हासिल की। यह एमसीडी चुनाव में सबसे ज्यादा अंतर से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। शास्त्री नगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनोज कुमार जिंदल ने ‘आप’ की सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक बबीता को 12,209 मतों से हराया।
विज्ञापन
यहां करीबी मामला
इसके साथ ही आशु ठाकुर ने चितरंजन पार्क सीट पर 44 मतों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की। आशु ठाकुर ने भाजपा की कंचन चौधरी को शिकस्त दी। करीबी मुकाबले में नंद नगरी में ‘आप’ के रमेश कुमार बिसैया ने भाजपा प्रत्याशी के एम रिंकू को 54 मतों के मामूली अंतर से हराया। इसके अलावा अलीपुर में भाजपा के योगेश ने ‘आप’ के दीप कुमार को 91 मतों से हराया।
विज्ञापन
187 मतों से जीते 'आप' उम्मीदवार
कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए मुकेश कुमार गोयल ने आदर्श नगर में भाजपा के अनुभव धीर को 187 मतों के मामूली अंतर से हराया। ‘आप’ के मो. सादिक ने बल्लीमारान में भाजपा के सबसे अमीर उम्मीदवार राम देव शर्मा को 11,626 मतों से हराया।