फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MCD Election 2022 Congress will give tickets to all current councilors focus will be on 100 top seats

MCD Election 2022: सभी वर्तमान पार्षदों को टिकट देगी कांग्रेस, 100 टॉप सीटों पर रहेगा फोकस

Sun, 06 Nov 2022 07:51 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 06 Nov 2022 07:51 PM IST
सार

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर दिल्ली की राजनीति में अपनी मजबूत वापसी करने के लिए तैयार है। इसके लिए मैनीफेस्टो कमेटी, कैम्पेन कमेटी और कोओरडीनेशन कमेटी समेत विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन
MCD Election 2022 Congress will give tickets to all current councilors focus will be on 100 top seats
राजस्थान के नेताओं के लिए एडवाइजरी - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) में कांग्रेस अपने सभी वर्तमान 31 पार्षदों को दोबारा मैदान में उतार सकती है। इसके अलावा पार्टी के पूर्व विधायकों और संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों को भी चुनाव में उतरने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। निगम की 250 सीटों के लिए अब तक लगभग एक हजार उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोंकी है। रविवार को प्रदेश मुख्यालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक में यह निश्चित किया गया है कि किसी भी वार्ड से केवल ‘जिताऊ उम्मीदवारों’ को ही मैदान में उतारा जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर दिल्ली की राजनीति में अपनी मजबूत वापसी करने के लिए तैयार है। इसके लिए मैनीफेस्टो कमेटी, कैम्पेन कमेटी और कोओरडीनेशन कमेटी समेत विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है। सोमवार को कमेटी के चेयरमैन और इसके सदस्यों की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ. नरेंद्र नाथ को मेनिफेस्टो कमेटी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 
विज्ञापन


100 सीटों पर विशेष फोकस क्यों?
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने अमर उजाला को बताया कि इस चुनाव के जरिये पार्टी प्रदेश की राजनीति में मजबूत वापसी करने के लिए तैयार है। 2017 के पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा था। उसे केवल 31 सीटों पर सफलता मिली थी और उसे 21.09 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। इसके पूर्व यानी 2012 के निगम चुनाव की तुलना में 2017 में 46 कम सीटों पर सफलता मिली थी। लेकिन इस चुनाव में उसका मत प्रतिशत आम आदमी पार्टी के मत प्रतिशत से केवल पांच प्रतिशत ही कम था। आम आदमी पार्टी को केवल पांच फीसदी ज्यादा मत से 48 सीटों पर सफलता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता के मुताबिक, बीते पांच साल की राजनीति में अरविंद केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। जनता के सामने यह बात खुलकर सामने आ गई है कि वे केवल झूठ बोलने की राजनीति करते हैं और उनके पास जनता को देने के लिए झूठ के सिवा कुछ नहीं है। केजरीवाल ने शीला दीक्षित के ऊपर तमाम भ्रष्टाचार के आरोप लगाये, लेकिन उनमें से एक को भी साबित नहीं कर पाए, जबकि इसी दौरान उसके कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन से लेकर पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन तक जेल में हैं और बेहद गंभीर मामलों में सजा काट रहे हैं।


उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक हालात में यदि कांग्रेस अपने खोये पांच फीसदी मतों को भी दुबारा सहेजने में सक्षम हो जाती है तो उसे लगभग सौ सीटों पर सफलता मिल सकती है। नेता के मुताबिक, यह काम मुश्किल नहीं है और पार्टी इसके लिए अलग-अलग वर्गों के लिए ख़ास रणनीति बनाकर मैदान में उतरेगी और सफलता हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed