फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mayawati has given a precious gift to Congress on his birthday

‘बहनजी’ ने अपने जन्मदिन पर कहा कुछ ऐसा कि कांग्रेसी भी सोचते रह गए

Tue, 15 Jan 2019 05:58 PM IST
अमित मंडल जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Published by: अमित मंडल Updated Tue, 15 Jan 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
mayawati has given a precious gift to Congress on his birthday
mayawati, akhilesh yadav
बसपा सुप्रीमो मायावती का आज जन्मदिन है, मगर उन्होंने अनमोल तोहफा कांग्रेस पार्टी को दे दिया है। कार्यकर्ता भी हैरान हैं कि 'बहनजी' ने ये क्या किया। आज तो तोहफा लेने का दिन है, मगर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सुबह-सुबह ही तोहफा क्यों दिया है। मायावती ने अपने जन्मदिन की प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'कांग्रेस एंड कंपनी' को सबक सिखाने की जरूरत है। उनके इस बयान से सकते में आए कई कांग्रेसी नेता भी सोचते रहे कि राहुल गांधी ने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर कुछ ऐसा नहीं बोला था, जिससे कि मायावती को कांग्रेस पर निशाना साधना पड़े।
विज्ञापन


गत शनिवार को जब मायावती ने अखिलेश यादव की उपस्थिति में सपा-बसपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा सीटों के बंटवारे की घोषणा की थी तो उसके बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई तीखी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। यहां तक कि राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी में केवल इतना कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास उत्तर प्रदेश की जनता को देने के लिए बहुत कुछ है। 
विज्ञापन


बसपा और सपा के नेताओं के प्रति मेरे मन में सम्मान है, उन्हें वह करने का अधिकार है जो वे करना चाहते हैं। उसके बाद केंद्रीय और प्रदेश स्तर के कांग्रेसी नेताओं ने भी बसपा के प्रति नरम रुख बनाए रखा। उधर, मायावती ने जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी को लेकर निशाना साध दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा, लोक-लुभावन और झूठे वादे कर किसी भी पार्टी की दाल ज्यादा दिन तक गलने वाली नहीं है। तीन राज्यों में बनी कांग्रेस की सरकार ने जो कर्जमाफी योजना शुरू की है, उस पर भी अब उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं। 

राहुल गांधी ने मायावती के बयान पर कहा था, हम प्यार से राजनीति करते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष का कहना था कि यूपी के नतीजे लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। कांग्रेस अपनी विचारधारा फैलाएगी। सपा-बसपा गठबंधन, ये दोनों पार्टियों का फैसला है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने सोच समझकर ही फैसला लिया है। हम वहां पूरा दम लगाकर चुनाव लड़ेंगे। हमारी भाजपा से विचारधारा की लड़ाई है। 

मायावती ने कांग्रेस के लिए गलत बोला है, राहुल ने इस सवाल के जवाब में कहा, हम स्वीकार करते हैं। हम प्यार से राजनीति करते हैं। यूपी में अब हम अपनी जगह बनाएंगे। दूसरी ओर मायावती ने कहा था, भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा एक समान है। दोनों पार्टियों के राज में रक्षा घोटाले हुए हैं।

कांग्रेस पार्टी ने मायावती के हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी 

मायावती ने अपने जन्मदिन पर जो कुछ कहा, कांग्रेस ने अभी उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दरअसल कांग्रेसी अभी तक मायावती के बयान को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उनकी अपनी रणनीति है। पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को इशारों-इशारों में कह दिया, हम अपनी तैयारी कर रहे हैं। 

अब कौन क्या कह रहा है, इस मामले में एनर्जी क्यों नष्ट करें। कोई हमसे पूछकर तो कुछ कह नहीं रहा है। हमारे अध्यक्ष ने जब यह बात कही है कि यूपी के नतीजे चौकाने वाले होंगे, तो उसमें कुछ तो खास रहा होगा। कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed