फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mayawati given ticket to a water in Mathura against of shrikant-mathur

मथुरा में श्रीकांत-माथुर को कड़ी टक्कर दे रहा मायावती का 'वेटर'

Wed, 08 Feb 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
Mayawati given ticket to a water in Mathura against of shrikant-mathur
- फोटो : facebook

यूपी की मथुरा सीट राज्य की सबसे वीआईपी सीट के रूप में तब्दील होती जा रही है, वजह भी खास है। इसी सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं, वही श्रीकांत शर्मा जिन्हें कुछ दिन पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री पद का उम्‍मीदवार भी घोषित कर चुके हैं।

विज्ञापन


उनके सामने हैं कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर जो यहां से मौजूदा विधायक हैं। इन दोनों उम्‍मीदवारों को जो व्यक्ति टक्कर दे रहा है वो उनके जैसा वीआईपी तो नहीं लेकिन 'खास' जरूर है। श्रीकांत-माथुर को कड़ी टक्कर दे रहे बसपा उम्‍मीदवार योगेश द्विवेदी अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह है उनका पुराना अतीत। 
विज्ञापन


गले में नीला पट्टा डालकर शहर की सड़कों पर घूम-घूम कर वोट मांग रहे बसपा उम्‍मीदवार योगेश द्विवेदी लोगों से बातचीत के दौरान इस बात का जिक्र करना नहीं भूलते की कभी वो शहर के ही एक होटल में वेटर हुआ करते थे और आज अपनी मेहनत और वफादारी से इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत शर्मा-प्रदीप माथुर के सामने मायावती ने योगेश द्विवेदी को उतारा

Mayawati given ticket to a water in Mathura against of shrikant-mathur
yogesh - फोटो : facebook

योगेश को मायावती ने भाजपा उम्‍मीदवार श्रीकांत शर्मा और कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर के सामने‌ टिकट देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस बात को योगेश महसूस भी करते हैं वह लगातार जनता के सामने कहते हैं कि बहनजी ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे वो बेकार नहीं जाने देंगे। 

योगेश मायावती से अपनी नजदीकी के सबूत भी देते हैं उन तस्वीरों के द्वारा जिनमें वो मायावती और पार्टी संस्‍थापक कांशीराम को भोजन कराते दिखाई दे रहे हैं। 

ऐसी ही कुछ तस्वीरें योगेश द्विवेदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी पोस्ट की हैं जिसमें वह मायावती और कांशीराम को अपने हाथों से खाना सर्व करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि तस्वीरों के साथ योगेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साध दिया है। 

फेसबुक पर पोस्ट की मायावती को खाना परोसती तस्वीरें

Mayawati given ticket to a water in Mathura against of shrikant-mathur

जिसमें वह लिखते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को तो चाय बेचते कभी किसी ने नहीं देखा लेकिन होटल में वेटर का काम करते और खाना परोसते हुए उन्हें बहुत लोगों ने देखा है। 

और जब एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो एक वेटर विधायक क्यों नहीं बन सकता? द्विवेदी लिखते हैं कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिन्हें मैं अपने हाथों से भोजन करा रहा हूं एक दिन उनकी पार्टी से विधायक का चुनाव लडूंगा। 

योगेश ने इससे पूर्व लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा। कभी वेटर के रूप में मामूली सी तनख्वाह पाने वाले योगेश अब अच्छी खासी संपति के मालिक हैं, मथुरा में उनकी एक फैक्ट्री और निर्माणाधीन होटल भी बताया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed