{"_id":"5793f5774f1c1b564ac4b525","slug":"may-be-narasingh-will-not-to-olympic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नरसिंह के रियो जाने पर मंडराया खतरा, डोप में हो गए फेल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नरसिंह के रियो जाने पर मंडराया खतरा, डोप में हो गए फेल
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jul 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
नरसिंह यादव
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के साथ लंबे छिड़े विवादों और कानूनी लड़ाई के बाद रियो ओलंपिक के लिए चयनित किए गए पहलवान नरसिंह यादव की ओलंपिक में भागीदारी पर खतरा मंडराने लगा है। उनके डोप टेस्ट में फंसने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
जिसके चलते उन्हें नाडा के समक्ष पेश भी होना पड़ा है। यहां तक की भारतीय कुश्ती संघ ने उन्हें ओलंपिक की तैयारियों के लिए जॉर्जिया जाने से भी रोक दिया है। सूत्र बताते हैं कि नरसिंह और कुश्ती संघ ने इसे साजिश का हिस्सा करार दिया है। वहीं खेल मंत्रालय और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के इस घटना की सुगबुगाहट से ही होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि इस माह के पहले सप्ताह में नरिसंह का सोनीपत में नाडा की ओर से सैंपल लिया गया था। कुछ दिन पूर्व उनके इस सैंपल में मैथेंडिनन नामक स्टेरॉयड पाए जाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
सूत्र यह भी बताते हैं कि उनका ‘बी’ सैंपल भी पॉजीटिव पाया जा चुका है। नरसिंह की ओर से दलील दी गई है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खेल मंत्रालय के आदेश पर नाडा ने इस मामले की गोपनीय तरीके से जांच और सुनवाई भी शुरू कर दी गई है।
Trending Videos
उनके सैंपल में स्टेरॉयड मिला तो साजिश की हो जाएगी पुष्टि
सुशील कुमार और नरसिंह
सूत्र बताते हैं कि नाडा नरसिंह के उस सप्लीमेंट को टेस्ट कर रही है जिसका वह सेवन करते थे। अगर इस सप्लीमेंट में उनके सैंपल में मिले स्टेरॉयड की मिलावट पाई जाती है तो उनके साथ साजिश की पुष्टि हो सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो नरसिंह को ओलंपिक में जाने से रोका जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि नरसिंह को रियो के लिए उनका एक्रिडिटेशन कार्ड भी नहीं दिया गया है। फिलहाल नरसिंह सोनीपत स्थित कैंप में ही हैं लेकिन उनके चलते पूरी फ्रीस्टाइल टीम को जॉर्जिया नहीं भेजा गया है जबकि ग्रीको रोमन टीम जॉजिर्या जा चुकी है।
अब तक यह भी स्थिति साफ नहीं है कि नरसिंह के ओलंपिक में नहीं जाने की स्थिति में सुशील या किसी अन्य पहलवान को रियो भेजा जा सकता है या नहीं। मामला इस कदर गंभीर है कि आईओए, खेल मंत्रालय और कुश्ती संघ के पदाधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।