फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   May 27 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 27 May 2019 06:47 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 27 May 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
May 27 big news all day long update on amarujala
Top News - फोटो : अमर उजाला
स्विट्जरलैंड ने भारतीयों से पूछा, भारत को क्यों नहीं दें उनके खातों का ब्योरा
विज्ञापन


स्विट्जरलैंड ने अपने बैंकों के खातों में भारतीयों की तरफ से जमा कराए गए धन का ब्योरा भारत के साथ शेयर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अचानक ही इस प्रकिया के कारण स्विस बैंक के भारतीय खाताधारकों को मिलने वाले नोटिसों की संख्या में अहम बढ़ोतरी हुई है और अकेले पिछले एक सप्ताह में दर्जन भर से ज्यादा को पत्र भेजकर यह स्पष्ट करने को कहा है कि उनके खातों की जानकारी भारत को क्यों नहीं दी जाए।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



EXCLUSIVE: 16 साल पुरानी यादों में खोए तेंदुलकर, बुमराह को बताया दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

सचिन तेंदुलकर के कैरियर पर निगाह डालें तो साफ दिखाई पड़ेगा कि क्रिकेट के रिकार्ड उनके पीछे दौड़ते थे। विश्व कप भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। छह विश्व कप के 45 मैचों की 44 पारियों में सचिन के नाम छह शतक 15 अर्धशतक समेत 2278 रन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..



लंदन प्रॉपर्टी मामला: वाड्रा की अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज

लंदन की संपत्ति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। निचली अदालत ने वाड्रा और उनके करीबी मनोज अरोड़ा को 1 अप्रैल को सशर्त अग्रिम जमानत दी थी। एजेंसी का कहना है कि अदालत ने कानूनी पहलुओं को अनदेखा करते हुए वाड्रा को अग्रिम जमानत दी थी।

पढ़ें पूरी खबर..


आज सिक्किम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रेम सिंह तमांग

सोमवार को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के आध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग उर्फ पीएस गोलाय सिक्किम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक 51 वर्षीय गोलाय सोमवार की सुबह 10 बजे पलजोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल गंगा प्रसाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

पढ़ें पूरी खबर..


मोदी सरकार की सत्ता में वापसी से इस हफ्ते नए रिकॉर्ड बना सकता है शेयर बाजार

मोदी सरकार की सत्ता में वापसी से उत्साहित शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह र्कई एतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम किए। बाजार विश्लेषकों को पूरी उम्मीद है कि इस सप्ताह भी निवेशकों का उत्साह कायम रहेगा, जिसके बूते बाजार नए रिकॉर्ड बना सकता है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर जारी तनाव इस पर कुछ हद तक असर डाल सकते हैं। 

पढ़ें पूरी खबर..
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed