{"_id":"5ceabea1bdec2207476e37c5","slug":"prem-singh-tamang-swear-in-as-cm-of-sikkim-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सिक्किम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रेम सिंह तमांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज सिक्किम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रेम सिंह तमांग
Mon, 27 May 2019 12:41 AM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 27 May 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रेम सिंह तमांग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के आध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग उर्फ पीएस गोलाय सिक्किम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक 51 वर्षीय गोलाय सोमवार की सुबह 10 बजे पलजोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल गंगा प्रसाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
एसकेएम सुप्रीमो पीएस गोलाय ने शनिवार को अपने नवनिर्वाचित 17 विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल प्रसाद ने एसकेएम प्रतिनिधिमंडल को उनके फैसले तक इंतजार करने को कहा था, क्योंकि उन्होंने गोलाय के मामले पर कानूनी राय मांगी थी।
विज्ञापन
दरअसल गोलाय को 2016 में भ्रष्टाचार के एक मामले में एक साल की सजा हुई थी और उन्हें एक साल जेल में बिताने पड़ा था। कानूनी राय के बाद राज्यपाल ने गोलाय को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
एसकेएम की स्थापना 2013 में हुई थी। पार्टी ने 32 सदस्यीय विधानसभा में 17 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। हालांकि गोलाय ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने केवल पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। वहीं एसडीएफ को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई है।