मौलवी ने ना खुद गाया और ना दूसरों को गाने दिया राष्ट्रगान, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को पूरा देश 72वीं आजादी का पर्व मनाया जा रहा था। इस मौके पर राष्ट्रध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाने का नियम है। इस नियम के बारे में सभी को स्कूलों में सिखाया जाता है। हर किसी को बचपन से ही बताया जाता है कि हमारे राष्ट्रगान का अपमान करना कानूनन अपराध है। मगर अफसोस यह बात महाराजगंज स्थित एक मदरसे के मौलवी भूल गए।
महाराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के बड़गो स्थित मदरसे में 15 अगस्त को एक मदरसे में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद उन्होंने ना तो खुद राष्ट्रगान गाया और ना ही मौजूद बच्चों को गाने दिया। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मौलवी मदरसे में तिरंगा फहराते हैं। इसी बीच एक शख्स कहते हैं कि सभी सावधान हो जाएं अब राष्ट्रगान होगा। इसपर मौलवी आपत्ति जताते हैं।
मौलवी कहते हैं हमारे यहां राष्ट्रगान नहीं गाया जाता है। सभी लोग सारे जहां से अच्छा गाएंगे। इस मामले पर महाराजगंज पुलिस के एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बुधवार रात जारी एक बयान में कहा था, 'घटना हमारे संज्ञान में आया है। डीएम ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और बीएसए को जांच दी है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि राष्ट्रगान बाद में हुआ था, लेकिन अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।'
शुक्ला ने कहा, 'विडियो में जो लोग मौलवी के रवैये का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने ही बताया था कि राष्ट्रगान बाद में हुआ था। हालांकि पुलिस ने बुधवार रात ही केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी का नाम जुनैद है। जुनैद सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर 124A, 153B आईपीसी, राष्ट्रीय गौरव अपमान रोकथाम अधिनियम की धारा 2 और 3, धारा 7 सीएलए और धारा 7 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।'
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी व मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ग्राम बड़गो टोला मलंग डीह के मदरसे में ये कथित #मौलाना_जूनैद_अंसारी झंडावंदन के समय राष्ट्र गान नहीं होने दिया@Uppolice महोदय कृपया इस पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज कर सख़्त करवाई करें..🙏🙏 pic.twitter.com/Uefn7oDh6p
— Tej Bahadur Yadav (@yadava55) August 15, 2018
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोल्हुई पर अभियोग पंजीकृत कर सम्बंधित तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर,जेल भेजा जा रहा है।
— MAHARAJGANJ POLICE (@maharajganjpol) August 16, 2018