{"_id":"5df78a7b8ebc3e87c70dcee8","slug":"maulana-azad-university-students-walk-out-examination-against-police-repression-in-jamia-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा का किया बहिष्कार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून: मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा का किया बहिष्कार
Mon, 16 Dec 2019 09:22 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 16 Dec 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार को परीक्षाओं का बहिष्कार किया और जामिया विश्वविद्यालय में पुलिस दमन के विरोध में प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि यहां के छात्र संगठनों ने सोमवार को आयोजित सभी परीक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है।
तमिलनाडु में कई जगह हुआ विरोध प्रदर्शन
तमिलनाडु के कई शहरों में छात्रों ने नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एसएफआई से जुड़े छात्रों ने चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। आईआईटी मद्रास के छात्र महात्मा गांधी और बाबासाहब आम्बेडकर के फोटो के साथ विरोध प्रदर्शन करने उतरे। चेन्नई के लॉयोला कॉलेज के छात्रों ने जामिया के छात्रों के समर्थन में धरना दिया।
मुंबई में छात्रों ने दिखाई एकता
वहीं मुंबई में भी सैकड़ों छात्रों ने जामिया और एएमयू के छात्रों के प्रति एकजुटता का प्रदर्शन किया। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के छात्र कॉलेज परिसर के बाहर जमा हुए और उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन पोस्टरों पर दिल्ली पुलिस की निंदा करते हुए नारे लिखे हुए थे।