फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Matua Mahasangha followers stage rail roko andolan against NRC Assam draft in west bengal

कोलकाता: एनआरसी मसौदे के खिलाफ ‘रेल रोको’ प्रदर्शन से ट्रेन यातायात प्रभावित

Wed, 01 Aug 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Wed, 01 Aug 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Matua Mahasangha followers stage rail roko andolan against NRC Assam draft in west bengal
rail roko andolan against NRC

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के कारण लाखों लोगों के बेघर होने का दावा करते हुए पिछड़े वर्ग के संगठन ऑल इंडिया मटुआ महासंघ ने आज ‘रेल रोको’ विरोध प्रदर्शन किया जिसके कारण पूर्वी रेलवे में रेल यातायात बाधित हुआ।

विज्ञापन


असम में एनआरसी में करीब 40 लाख लोगों को जगह नहीं मिलने के विरोध में ऑल इंडिया मटुआ महासंघ ने आज रेल रोको प्रदर्शन का आयोजन किया है। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता आर. एन. महापात्र ने बताया कि दम दम, नया बराकपुर, संदालिया, बेलघोरिया, कंचनपारा और नैहाती सहित 27 स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक अवरूद्ध किये गये।
विज्ञापन


सुबह लोगों के दफ्तर जाने के वक्त आयोजित रेल रोको के कारण हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। महापात्रा ने बताया कि 51 लोकल ईएमयू रद्द की गयी हैं। सियालदह-राणाघाट मुख्य लाइन, सियालदह-बनगांव, सियालदह-दनकुई और सियालदह-हसनाबाद पर रेल रोको के कारण यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह रेल रोको प्रदर्शन सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच शुरू हुआ और दोपहर बारह बजकर दस मिनट पर पूरी तरह समाप्त हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर के बाद ही सामान्य रेल सेवा बहाल हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed