फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramvriksh Yadav was killed in police encounter

मथुरा बवालः पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया रामवृक्ष यादव?

Fri, 03 Jun 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
Ramvriksh Yadav was killed in police encounter
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली

मथुरा के जवाहर बाग में पुलिस और कथित सत्याग्रहियों के बीच हुई मुठभेड़ में जहां दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई वहीं 22 के करीब सत्याग्रहियों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस हालांक‌ि अभी और सत्याग्रहियों की मौत की आशंका से इंकार नहीं कर रही है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इस सारे फसाद की जड़ सत्याग्रहियों का नेता रामवृक्ष यादव भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया या अन्य लोगों की तरह भागने में सफल रहा है। 

विज्ञापन


यह सवाल इसलिए भी खड़ा हो जाता है कि न पुलिस उसके मरने की पुष्टि कर रही है और नही उसके फरार होने की। पुलिस की लिखा-पढ़त में उसके गिरफ्तार होने का भी जिक्र नहीं है। हालांकि संभावना इस बात की ही जताई जा रही है कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अंदरखाने पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार जिस समय पुलिस ने जवाहर बाग में प्रवेश किया उस दौरान सत्याग्रहियों की ओर से अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी उस दौरान पुलिस का नेतृत्व कर रहे थे, फराह एसओ संतोष यादव भी उनके साथ चल रहे थे। फायरिंग होते देख संतोष यादव ने बहादुरी दिखाते हुए एसपी सिटी को बचाने का प्रयास किया, इस चक्कर में कई गोलियां उन्हें भी लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने भी नहीं की उसके मरने की पुष्टि

Ramvriksh Yadav was killed in police encounter

नेतृत्व कर रहे दोनों अधिकारियों को सत्याग्रहियों की गोली का निशाना बनता देख पुलिस ने आपा खो दिया और सत्याग्रहियों की ओर अपनी रायफलों का मुंह खोल दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस पर पहली फायरिंग करने वाला रामवृक्ष यादव ही था जो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। 

हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस की इस चुप्पी के कारण अभी तक रामवृक्ष की मौत पर संदेह बना हुआ है। संदेह इसलिए भी गहरा गया कि जब डीजीपी जावीद अहमद ने अपनी प्रेस कान्फ्रेंस की तो रामवृक्ष को लेकर सीधे कोई जिक्र नहीं किया। 

हां एक सवाल के जवाब में उन्होंने रामवृक्ष सहित चार सत्याग्रहियों का नाम लेते हुए इतना जरूर कहा कि इन लोगों से अलग अगर कोई हमलावर जिंदा बचा है तो पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी। हालांकि बार बार कुरेदने के बाद भी पुलिस अधिकारी रामवृक्ष के मुद्दे पर खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed