{"_id":"5f3be09d8ebc3e4104548d6d","slug":"mashya-pradesh-family-returned-dancing-from-hospital-after-getting-cured-from-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : कोरोना संक्रमण से ठीक हुआ तो नाचते हुए अस्पताल से गया परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश : कोरोना संक्रमण से ठीक हुआ तो नाचते हुए अस्पताल से गया परिवार
Tue, 18 Aug 2020 07:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कटनी (मप्र)
पीटीआई, कटनी (मप्र)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 18 Aug 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
संक्रमण से मुक्त होने के बाद परिवार ने नाचते हुए अस्पताल से विदा ली
मध्यप्रदेश में कटनी के जिला अस्पताल में इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए एक परिवार ने नाचते हुए वहां से विदा ली। इस महामारी को हराया जा सकता है, ऐसा संदेश देने वाले इस परिवार का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने मंगलवार को बताया कि एक परिवार के 19 सदस्यों को संक्रमित होने के बाद आठ अगस्त को उपचार के लिए यहां भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि संक्रमण मुक्त होने पर परिवार के सभी सदस्यों को 15 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
इस वायरल वीडियो में महिलाओं और बच्चों सहित परिवार के आठ सदस्य दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ के गीत ‘चिंता करेगा क्या पाएगा, मरने से पहले मर जाएगा।’ पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘परिवार के लोगों के संक्रमित होने का पता चला तो शुरुआत में हम बहुत डर गए थे। लेकिन अस्पताल में उचित उपचार के बाद हम ठीक हो गए और खुशी के इस पल का हमारे परिवार के सदस्यों ने डांस करके स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि लोगों को इस बीमारी से नहीं डरने और महामारी का डटकर मुकाबला करने का संदेश देने के लिए हमने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया। वहीं, डॉ. वर्मा ने कहा कि संक्रमण मुक्त होने और अस्पताल से छुट्टी पाकर सभी बहुत खुश हुए और नाच-नाच कर अपनी खुशी जाहिर की।