फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Martyr SP City Mukul Dwivedi's wife left Mathura

शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी ने छोड़ा मथुरा

Sat, 23 Jul 2016 03:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Sat, 23 Jul 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
Martyr SP City Mukul Dwivedi's wife left Mathura
अर्चना द्विवेदी - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा

जवाहर बाग खाली कराने के दौरान हिंसा में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के परिवार ने अब मथुरा को अलविदा कह दिया है। उनकी पत्नी अर्चना द्विवेदी ने पिछले दिनों नोएडा विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर कार्यभार संभाल लेने के बाद गुरुवार को मथुरा का आवास खाली कर दिया।

विज्ञापन


दो जून को जवाहर बाग को खाली कराते समय हुई हिंसा के दौरान कब्जा जमाए बैठे रामवृक्ष यादव के गुर्गों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की हत्या कर दी थी। उनकी शहादत पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके परिवारीजनों को सांत्वना देने 13 जून को मथुरा उनके सरकारी आवास पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी को ओएसडी के पद पर तैनाती की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इस पर 20 जून को अर्चना द्विवेदी ने लखनऊ जाकर ज्वाइनिंग की। इसके उनकी नोएडा में पोस्टिंग की मांग को शासन ने स्वीकृत कर उन्हें नोएडा के विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात कर दिया। पिछले दिनों उन्होंने इस पद का दायित्व भी संभाल लिया। गुरुवार को वे मथुरा ऑफिसर्स कालोनी स्थित आवास पर आईं और उसे खाली कराया। वे सामान लेकर नोएडा चली गईं। अब यह आवास एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के नाम आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed