{"_id":"6777838ddd564bb34a0e2776","slug":"marathi-or-bhojpuri-song-argument-turns-new-year-celebrations-in-mumbai-deadly-maharashtra-news-in-hindi-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मराठी या भोजपुरी? नए साल के जश्न के दौरान मुंबई में दो गुटों के बीच गाने को लेकर झड़प, एक की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मराठी या भोजपुरी? नए साल के जश्न के दौरान मुंबई में दो गुटों के बीच गाने को लेकर झड़प, एक की मौत
Fri, 03 Jan 2025 11:58 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:58 AM IST
सार
नए साल की पूर्व संध्या पर एक पार्टी में तेज म्यूजिक की शिकायत करने पर दिल्ली के एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान 40 वर्षीय धर्मेंद्र के तौर पर की गई।
विज्ञापन
नए साल का जश्न (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में मुंबई के मीरा रोड में नए साल के जश्न के दौरान मराठी और भोजपुरी गाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना एक जनवरी की सुबह के तीन बजे एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में घटी। नए साल के जश्न में लोग मराठी गाने पर डांस कर रहे थे, लेकिन दूसरे गुट के लोगों ने भोजपुरी गाने पर जोर दिया। इस बीच दोनों गुटों में गाने की पसंद को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। हालांकि, यह विवाद खतरनाक मोड़ ले लिया, क्योंकि कुछ लोगों ने बांस और लोहे के रॉड से दूसरे गुट के सदस्यों पर हमला करने लगे, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।
मराठी-भोजपुरी गाने को लेकर विवाद
गाने को लेकर शुरू हुए इस विवाद में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा पेरियर के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार, इस हमले में एक अन्य व्यक्ति विपुल गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों को अल्पताल ले जाया गया था, जहां पेरियर की मौत हो गई।
पेरियर पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के निवासी आशीष जाधव, और उनके रिश्तेदार अमित जाधव, प्रकाश जाधव और प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया। बता दें कि मुंबई में नए साल की पूर्व संध्या पर सड़क नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। उन्होंने 89 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 17,800 यातायात अपराधों के लिए ऑनलाइन जुर्माना जारी किया गया
विज्ञापन
तेज म्यूजिक का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या
नए साल की पूर्व संध्या पर एक पार्टी में तेज म्यूजिक की शिकायत करने पर दिल्ली के एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान 40 वर्षीय धर्मेंद्र के तौर पर की गई। उसका अपने पड़ोसियों के साथ पार्टी के बाद भी तेज म्यूजिक चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान धर्मेंद्र को तब तक पीटा गया, जब तक वह गिर नहीं गया।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन