फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Marathi film Sairat Director Nagraj Manjule and Lead Actors Join MNS Film Workers' Union

मराठी फिल्म ‘सैराट’ के निर्देशक नागराज मंजुले राज ठाकरे की पार्टी मनसे में हुए शामिल

Wed, 12 Sep 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 12 Sep 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Marathi film Sairat Director Nagraj Manjule and Lead Actors Join MNS Film Workers' Union
Sairat Film actors and Director Nagraj Manjule with MNS Film Workers' Union President Ameya Khopkar (Photo Credits: Twitter@Dhavalkulkarni)

मशहूर फिल्म ‘सैराट’ के निर्देशक नागराज मंजुले और इस फिल्म के मुख्य कलाकार रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के फिल्म वर्कर यूनियन में शामिल हो गये हैं। ये तीनों मंगलवार को मनसे के राजगड़ पार्टी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना में शामिल होने के लिए फॉर्म भरे।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए नागराज मंजुले ने बताया कि राज ठाकरे दूरदर्शी व्यक्ति और राष्ट्र के बारे में सोचने वाले नेता हैं, इसलिए वो उनके साथ हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना के अध्यक्ष अमय खोपकर ने बताया कि कई कलाकार हैं जो चित्रपट सेना के सदस्य बन रहे हैं क्योंकि राज ठाकरे फिल्म जगत के लिए जो करना चाहते हैं, उस नजरिये में वे विश्वास करते हैं। हम हिन्दी और मराठी फिल्म जगत के लिए काम करते हैं और वह उसकी सराहना करते हैं। 
विज्ञापन


खोपकर ने कहा कि इरफान खान और मंजुले सहित फिल्म जगत के 200 से अधिक लोग यूनियन के सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर आप शूटिंग के दौरान किसी समस्या का सामना करते हैं तो हमारे लोग या यहां तक कि राज ठाकरे भी उनकी मदद करते हैं। फिल्म जगत में हमारा सबसे मजबूत सिनेमा विंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि साल 2016 में आई फिल्म ‘सैराट’ एक दलित लड़के के सवर्ण लड़की की प्रेम कहानी है, जिसका अंत ऑनर किलिंग से होता है. रिलीज़ के बाद ही यह फिल्म चर्चा की। फिल्म ने तकरीबन 100 करोड़ को कारोबार भी किया था।


फिल्म इतनी चर्चित रही कि विभिन्न भाषाओं में इसका रिमेक भी बनाया गया। हिंदी में धड़क (2018), बंगाली में नूर जहां (2018), कन्नड़ में मनसु मल्लिंगे (2017) और पंजाबी में चन्ना मेरेया (2017) नाम से फिल्में बनाई गईं। (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed