फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha outfit stages protest over Beed sarpanch murder black flags shown to Ajit Pawar news in hindi

Maharashtra: बीड सरपंच हत्या मामले में मराठा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, दौरे पर आए डिप्टी CM पवार का किया विरोध

Mon, 20 Jan 2025 02:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 20 Jan 2025 02:13 PM IST
सार

मराठा महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद देशमुख ने कहा कि अजित पवार बीड के संरक्षक मंत्री हैं। उन्हें बीड में सरपंच और परभाणी में दलित व्यक्ति के परिवारों को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

विज्ञापन
Maratha outfit stages protest over Beed sarpanch murder black flags shown to Ajit Pawar news in hindi
अजित पवार - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड में सरपंच हत्या मामले में के विरोध में मराठा संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सोमवार को जालना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को काले झंडे दिखाए। दरअसल, अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की जिला इकाई के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मराठा महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद देशमुख ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कार्यकर्ताओं ने सरपंच बीड के मसजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या और हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार दलित व्यक्ति सोमनाथ सूर्यवंशी की न्यायिक हिरासत में मौत की निंदा करते हुए नारेबाजी की। 
विज्ञापन


मराठा महासंघ के जिला अध्यक्ष अरविंद देशमुख ने कहा, "अजित पवार बीड के संरक्षक मंत्री हैं। उन्हें बीड में सरपंच और परभाणी में दलित व्यक्ति के परिवारों को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।" बता दें कि बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण किया गया था। उन्हें यातनी दी गई और बाद में उकी हत्या कर दी गई। उन्होंने (सरपंच) एक पवनचक्की परियोजना का संचालन करने वाली एक ऊर्जा कंपनी पर जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन


35 वर्षीय सोमनाथ सूर्यवंशी की 15 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में परभाणी के एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्हें संविधान की कांच से बनी प्रतिकृति के अपमान पर परभणी में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। राज्य सरकार दोनों मामलों की जांच के लिए पैनल गठित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed