फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maratha mob attack Maharashtra constable with a shoe says viral photograph

मराठा आंदोलन: भीड़ ने ही पुलिसकर्मी को मारा था जूता, वायरल फोटो से सामने आया सच

Fri, 27 Jul 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 27 Jul 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Maratha mob attack Maharashtra constable with a shoe says viral photograph

आरक्षण की मांग पर बीते मंगलवार को जमकर हिंसा के बाद मराठा संगठनों ने महाराष्ट्र बंद वापस ले लिया था। बंद के दौरान एक पुलिस कर्मी को मराठा भीड़ द्वार पिटाई की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस फोटो में एक पुलिसकर्मी की पीठ पर जूते से मारपीट के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन


खुद पर हुए हमले का फोटो साझा करते हुए पुलिसकर्मी नाईक सतीश मदहोक ने बताया कि 'ये फोटो 24 जुलाई को महाराष्ट्र बंद के दौरान खींची गई थी। इसमें आप मुझपर भीड़ द्वार किए गए हमले को साफ तौर पर देख सकते हैं। मेरे कंधे पर भी चोट के निशान हैं। लेकिन मैं बिना किसी संकोच के आप सभी लोगों (भीड़) को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे इतने बेहतरीन अवॉर्ड से नवाजा।'
विज्ञापन


पुलिसकर्मी के मुताबिक, नांदेड हिंगोली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 161 पर दोपरह करीब चार बजे उनपर हमला हुआ। इस दौरान 40-50 लोगों की भीड़ ने उनपर हमला किया। उनके साथ सहायक पुलिस निरीक्षक तानाजी चेर्ले भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वायरल पोस्ट की विश्वसनीयता पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वायरल पोस्ट फेक नहीं है और इसे खुद पुलिसकर्मी ने साझा किया था। और इनकी तैनाती बालपुर गांव के पास डोंगकाडा चौकी पर की गई थी।



 
डोंगकाडा के अन्य पुलिसकर्मियों और खुद तानाजी चेर्ले ने इस पोस्ट का सबूत भी साझा किया है। बता दें कि पुलिसकर्मी पर हमले के बाद आरोपियों की तालाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed