{"_id":"623fcdbca1edf81f1d7f2be9","slug":"many-people-killed-and-45-injured-in-a-bus-accident-in-chittoor-tirupati-andhra-pradesh-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश में भीषण दुर्घटना: चित्तूर में चट्टान से 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, आठ लोगों की मौत, 44 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश में भीषण दुर्घटना: चित्तूर में चट्टान से 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, आठ लोगों की मौत, 44 घायल
Sun, 27 Mar 2022 08:06 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 27 Mar 2022 08:06 AM IST
सार
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बीती रात भीषण बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 44 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में बस दुर्घटना
- फोटो : ANI
विस्तार
आंध्र प्रदेश के चित्तूर में शनिवार रात 11:30 बजे हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
तिरुपति के एसपी के मुताबिक, ये हादसा तिरुपति से 25 किलोमीटर दूर बकरापेटा में हुआ। ड्राइवर की लापरवाही से बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाव अभियान शनिवार रात से ही शुरू कर दिया था। हालांकि, अंधेरे से ऑपरेशन में बाधा आई।
विज्ञापन
मुआवजे का एलान
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक संवेदना व्यक्त की
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह जानकर व्यथित हूं कि आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।