{"_id":"5e12c5db8ebc3e8791705e4a","slug":"many-people-injured-after-fire-broke-out-in-building-at-kamathipura-nagpada-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई के कमाठीपुरा की इमारत में लगी आग, पांच लोग झुलसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई के कमाठीपुरा की इमारत में लगी आग, पांच लोग झुलसे
Mon, 06 Jan 2020 11:03 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
मुंबई की इमारत में लगी आग
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के कमाठीपुरा (नागपाड़ा) की एक व्यावसायिक इमारत में बड़े पैमाने पर आग लग गई। जिसमें पांच लोग झुलस गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
Five injured after a fire broke out in a building at Kamathipura (Nagpada) in Mumbai. More details awaited. #Maharashtra pic.twitter.com/fAzBvkCEKx
— ANI (@ANI) January 6, 2020विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मध्य मुंबई के कमाठीपुरा इलाके के बगदादी परिसर में स्थित चाइना बिल्डिंग में सुबह सवा नौ बजे आग लगी। यहां कई व्यावसायिक इकाइयां हैं। इमारत में कुछ लोग रहते भी हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया। आग तीसरी श्रेणी की और बड़ी थी और इसे बुझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक 70 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।