फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many of the 39 Indians killed in Iraq by ISIS are believed to have been shot in the head

मोसुल से 110 किलोमीटर दूर कई भारतीयों के सिर में मारी गई थी गोली, डेथ सर्टिफिकेट में हुआ खुलासा

Wed, 04 Apr 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Many of the 39 Indians killed in Iraq by ISIS are believed to have been shot in the head

इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों में से कई लोगों के सिर में गोली मारी गई थी। आईएसआईएस के आतंकियों ने बड़ी बेरहमी से इस घटना को अंजाम दिया था। सोमवार को अमृतसर में लाए गए 7 लोगों के शवों को देखने के बाद मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया कि इन भारतीयों के सिर में गोली लगी थी। इन भारतीयों के मृत्यु प्रमाण पत्र में भी साफ लिखा गया है कि इनकी मौत की वजह सिर में गोली लगना थी। 

विज्ञापन


सर्टिफिकेट में यह भी लिखा है कि ये लोग वाडी आगब में मारे गए थे जोकि मोसुल से 110 किलोमीटर दूर नाइनवेह टाउनशिप का इंडस्ट्रियल एरिया है। ये सर्टिफिकेट बगदाद में भारतीय दूतावास द्वारा 28 मार्च को जारी किये गए हैं। जिस पर असिस्टेंट कमिश्नर उमेश यादव के हस्ताक्षर हैं। इन दस्तावेजों में यह नहीं बताया गया कि यह मौतें कब हुईं। मारे गए लोगों के रिश्तेदारों ने बताया कि उन्होंने आपस में 15 जून 2014 को आखिरी बार बात की थी। इसलिए माना जा रहा है कि ये मौतें 15 जून से 20 जून के बीच हुई हैं। 
विज्ञापन


इराक में जिन 39 भारतीयों में एक हरजीत मसीह की जान बच गई थी, उन्होंने भी यह कहा था कि ये मौतें 15 से 20 जून के बीच हुईं। हालांकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वी के सिंह ने हरजीत के बयान की पुष्टि नहीं की थी। वीके सिंह ने कहा था मसीह 39 भारतीयों के ग्रुप का सदस्य नहीं था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed