Amit Shah Corona News: अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए। रविवार को शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी तबियत ठीक है हालांकि डॉक्टर्स के कहने पर वे अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उधर शाह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर पर कई नेताओं और हस्तियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमित शाह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।
अमितजी, हर चुनौती के सामने आपकी दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। कोरोना वायरस की इस बड़ी चुनौती पर भी आप निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है।
आप जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। https://t.co/z92S0ZrCVm — Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 2, 2020
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अमित शाह के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करते हुए ट्वीट किया, 'माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
माननीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 2, 2020
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, 'गृह मंत्री मा. श्री अमित शाह जी, ईश्वर आपको शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें और आप पूरी ऊर्जा के साथ देश सेवा में जुट जाएं।
गृह मंत्री मा. श्री @AmitShah जी, ईश्वर आपको शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें और आप पूरी ऊर्जा के साथ देश सेवा में जुट जाएं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 2, 2020
हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं! https://t.co/SH6AamGCtP
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट कर लिखा, 'केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का कोरोना टेस्ट का रिपोर्ट पॉज़िटिव आया है। ईश्वर से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी का कोरोना टेस्ट का रिपोर्ट पॉज़िटिव आया है। ईश्वर से केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। @HMOIndia @AmitShahOffice
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) August 2, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दो ट्वीट कर अमित शाह के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की. योगी ने लिखा, 'आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ। श्री अमित शाह जी दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतिमान हैं। आपकी जिजीविषा, धैर्य एवं आत्मबल से कोरोना वायरस शीघ्र ही पराजित होगा। प्रभु श्री राम से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।'
आपकी जिजीविषा, धैर्य एवं आत्मबल से कोरोना वायरस शीघ्र ही पराजित होगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2020
प्रभु श्री राम से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी अमित शाह के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की।
Wishing you a speedy recovery Shri @AmitShah Ji. https://t.co/F9OMVzC00O
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) August 2, 2020