फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many Indian passengers stranded at Paris airport after Air France cancels connecting flight to Toronto

Air France: एयर फ्रांस की टोरंटो के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट रद्द; पेरिस हवाई हड्डे पर फंसे कई भारतीय यात्री

Mon, 26 Jun 2023 07:26 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 26 Jun 2023 07:26 PM IST
सार

एयर फ्रांस ने बताया कि 24 जून 2023 को पेरिस चार्ल्स दी गॉल से टोरंटो की उड़ान AF356 को तकनीकी समस्या और नए विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द करना पड़ा। शेंगेन वीजा न होने की वजह से कुछ यात्रियों को टर्मिनल भवन से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। एयर फ्रांस की टीम उनकी देखभाल और सहायता कर रही हैं। 

विज्ञापन
Many Indian passengers stranded at Paris airport after Air France cancels connecting flight to Toronto
एयर फ्रांस - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

फ्रांस के पेरिस हवाई अड्डे पर कई भारतीय यात्री फंसे हुए हैं। एयर फ्रांस की ओर से बताया गया कि पेरिस से टोरंटो तक की उसकी उड़ान तकनीकी समस्या और नए विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दी गई। इस वजह से कनेक्टिंग फ्लाइट लेने के लिए भारत से आए यात्रियों सहित कई अन्य यात्री पेरिस हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


एयर फ्रांस ने इस स्थिति के कारण हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। एयरलाइंस ने ग्राहकों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करने का आश्वासन दिया है। एयर फ्रांस ने बताया कि 24 जून 2023 को पेरिस चार्ल्स दी गॉल से टोरंटो की उड़ान AF356 को तकनीकी समस्या और नए विमान की अनुपलब्धता के कारण रद्द करना पड़ा। 
विज्ञापन


एयरलाइन ने कहा कि शेंगेन वीजा न होने की वजह से कुछ यात्रियों को टर्मिनल भवन से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। एयर फ्रांस की टीम उनकी देखभाल और सहायता कर रही हैं। यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर ही रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। बता दें कि शेंगेन वीजा एक शॉर्ट स्टे वीजा है जिसके जरिए व्यक्ति शेंगेन जोन के किसी भी इलाके में 90 दिन तक यात्रा या व्यापार के लिए रुक सकता है। यूरोप में शेंगेन वीजा काफी आम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट्स की एक श्रृंखला में पेरिस की एक पत्रकार ने बताया कि रिकॉर्ड के लिए यात्री 23 जून को फ्लाइट एएफ 217 पर बॉम्बे से पेरिस पहुंचे और उन्हें टोरंटो के लिए एएफ 356 में सवार होना था। बाद में इस उड़ान को रद्द कर दिया गया। उन्होंने पेरिस में भारतीय दूतावास के हवाले से एक बयान भी ट्वीट किया, जिसमें कहा गया कि दूतावास के अधिकारी सौहार्दपूर्ण समाधान पर पहुंचने के लिए एयर फ्रांस और हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed