फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many boxes filled with currency notes were recovered in the IT department raid.

Karnataka: ठेकेदार समेत अन्य लोगों पर आयकर की छापेमारी जारी; 50 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद

Sun, 15 Oct 2023 04:03 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 04:03 PM IST
सार

सूत्रों की माने तो आयकर विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार से जुड़े पांच ठिकानों पर छापेमारी की। जिसके बाद ठेकेदार और एक पूर्व नगर सेवक के बेटे को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Many boxes filled with currency notes were recovered in the IT department raid.
आयकर विभाग की छापेमारी में मिले नोटों से भरे बंद डिब्बे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयकर विभाग के अधिकारियों ने कर्नाटक में एक ठेकेदार, उसके बेटे, एक व्यायामशाला प्रशिक्षक और एक वास्तुकार सहित कई लोगों के ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान 50 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने रविवार को नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दो प्रमुख बुनियादी ढांचा कंपनियों से संबंधित 25 स्थानों पर गुरुवार से छापेमारी शुरू हुई थी। शनिवार शाम तक छापेमारी की जगहों की संख्या बढ़कर 55 हो गई।
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों ने सहकारनगर और संजयनगर सहित विभिन्न स्थानों पर उनके कार्यालयों पर छापा मारा और कई दस्तावेज जब्त किए। इन दोनों फर्मों से प्राप्त सुराग के बाद आईटी अधिकारियों ने ठेकेदारों और कई अन्य लोगों के घरों और अन्य स्थानों की तलाशी ली। शुक्रवार तक कुल 45 स्थानों पर तलाशी ली गई, जबकि शनिवार को 10 और स्थानों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को एक आर्किटेक्ट और एक जिम मालिक के घर पर छापा मारा गया, जहां से आठ करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। इसके साथ ही जब्त की गई नकदी की कुल राशि 50 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। छापेमारी अभी भी जारी है।

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, जिस ठेकेदार के घर पर छापा मारा गया, वह पिछली भाजपा सरकार पर लगे 40 फीसदी कमीशन के आरोपों का सबसे बड़ा चेहरा था। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बिल्डरों को ब्लैकमेल किया जा रहा है।

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सीटी रवि ने कहा कि ऐसे उदाहरण हैं जहां एक प्रमुख बुनियादी ढांचा कंपनी (जो मकान भी बना रही है) को पानी के कनेक्शन से इनकार कर दिया गया, क्योंकि उसने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था। बिल्डरों से 100 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से रिश्वत मांगी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक अनसुनी घटना है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।


भाजपा के आरोपों पर सीएम सिद्धारमैया की दी थी प्रतिक्रिया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, भाजपा के नेता झूठा आरोप लगा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आईटी छापों पर एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राजनीति के बिना आईटी नहीं आएगा। यह राजनीति है जो हो रही है। हम भी जानते हैं कि छत्तीसगढ़, तेलंगाना और अन्य राज्यों में क्या हो रहा है। जहां भाजपा सत्ता में है वहां कुछ नहीं होगा, जहां भाजपा सत्ता में नहीं है वहां ऐसी चीजें होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed