{"_id":"5a658adb4f1c1b83268b5bc0","slug":"manvendra-singh-gohil-will-built-the-first-lgbt-clinic-in-rajpipla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में खुलेगा देश का पहला LGBT क्लीनिक, ये प्रिंस अपने महल में देंगे जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत में खुलेगा देश का पहला LGBT क्लीनिक, ये प्रिंस अपने महल में देंगे जगह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
मानवेंद्र गोहिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलजीबीटी (लेसबियन, गे, बाइसेक्शुअल, ट्रांसजेंडर) समुदाय के लिए गुजरात से एक अच्छी खबर आ रही है। उनके लिए देश में पहला एलजीबीटी क्लिनिक खुलने वाला है। इस क्लिनिक को राजपिपाला में दुनियाभर में गे राजकुमार के नाम से मशहूर मानवेंद्र सिंह गोहिल खोल रहे हैं। उनकी योजना पूरे देश में इस तरह के केंद्र खोलने की है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस केंद्र का नाम एलजीबीटी एचआईवी हेल्थ केयर एंड कम्यूनिटी सेंटर होगा। इसमें एलजीबीटी समुदाय के लोगों का आसानी से इलाज होगा। गोहिल का कहना है कि इस केंद्र का करार अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहिद दूसरे देशों से होगा। उन्होंने बताया कि सेंटर अभी डिजायन के स्तर पर है और गोहिल इसके लिए फिलहाल फंड इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोहिल ने बताया- मैं अमेरिका के अपने कुछ दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा हूं जो मेरे साथ हाथ मिलाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। मैं अंतर्राष्ट्रीय फंडिंग संस्था एल्टन जॉन फाउंडेशन को भी मदद के लिए अप्रोच कर रहा हूं। इस क्लिनिक में पूरी दुनिया के एलजीबीटी समुदाय के लोग आ सकेंगे। परियोजना अभी शुरुआती स्तर पर है। हम एक मॉ़डल विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। इस क्लिनिक में समुदाय के लोगों को सस्ता, सुलभ और बेहतरीन इलाज मुहैया करवाया जाएगा। क्लिनिक की स्थापना गोहिल के राजपिपला स्थित महल में होगी।
विज्ञापन