फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manvendra says rafel deal is the real cause of ex. defence minister parikar's sickness

राफेल सौदा है पूर्व रक्षा मंत्री परिकर की बीमारी की असली जड़ : मानवेन्द्र

Wed, 17 Oct 2018 03:57 PM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Oct 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
manvendra says rafel deal is the real cause of ex. defence minister parikar's sickness
मानवेंद्र सिंह

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक मानवेन्द्र सिंह का आरोप बड़ा गंभीर है। आज कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनते ही मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की बीमारी की असली जड़ राफेल सौदा है। 

विज्ञापन


भाजपा के संस्थापक जसवंत सिंह के पुत्र और रक्षा क्षेत्र की प्रतिष्ठित पत्रिका डिफेंस एंड सिक्योरिटी अलर्ट के पूर्व संपादक मानवेंद्र ने कहा कि मनोहर परिकर की बीमारी की असली वजह उन्हें यही लगती है। मानवेन्द्र आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें सम्मान के साथ पार्टी में शामिल किया। 
विज्ञापन


मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। उनकी पत्नी चित्रा सिंह ने बहुत पहले से राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। पूर्व रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री जसवंत सिंह का परिवार भाजपा में लगातार अपनी उपेक्षा से काफी नाराज चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में बाड़मेर से जसवंत सिंह का टिकट कटने के बाद यह नाराजगी काफी हद तक सतह पर आ गई थी। कई दौर की शिकायतों के बाद नाउम्मीद हो चुके चित्रा और मानवेन्द्र अंतत: अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। मानवेन्द्र सिंह का राजनीतिक करियर कोई 15 साल पुराना है। वे 2014 में पहली बार भाजपा के सांसद बने थे और बाद में राजस्थान विधानसभा के सदस्य चुने गए।

राजपूतों में है पकड़

पूर्व राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत शेखावटी दबंग माने जाते थे तो जसवंत सिंह भाजपा के संस्थापकों में से हैं। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर में जसवंत सिंह के परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके अलावा पूरे राजस्थान में जसवंत सिंह परिवार की साख है। 


माना जा रहा है कि मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से राजस्थान में पार्टी को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। करीब दर्जन भर सीटों पर कांग्रेस को मानवेन्द्र सिंह की स्वाभिमानी सेना और उनके समर्थकों का लाभ मिलना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed