फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Hiren death case, Antilia case, Vinayak Shinde and Naresh Dhare sent to NIA custody till 7th April, Another car of Sachin vaze recovered

एंटीलिया मामला विनायक शिंदे और नरेश को सात अप्रैल तक हिरासत में भेजा, वाजे की एक और कार जब्त

Tue, 30 Mar 2021 09:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Mar 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Mansukh Hiren death case, Antilia case, Vinayak Shinde and Naresh Dhare sent to NIA custody till 7th April, Another car of Sachin vaze recovered
मनसुख हिरेन - फोटो : Amar Ujala

मनसुख हिरेन मौत मामले में मुंबई की एक अदालत ने विनायक शिंदे और नरेश को सात अप्रैल तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। वहीं सचिन वाजे को लेकर ताजा जानकारी आ रही है कि उनकी एक और कार नवी मुंबई से जब्त की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले एनआईए की टीम आरोपी मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे को 28 मार्च को जांच के सिलसिले में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मीठी नदी के पुल पर लेकर गई थी। इस दौरान गोताखोरों ने नदी से एक कंप्यूटर, सीपीयू, एक वाहन की नंबर प्लेट समेत अन्य अहम सुराग बरामद किए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



एनआईए को जो दो नंबर प्लेट मिली हैं, उस पर एक ही नंबर MH02FP1539 चढ़ा हुआ है। मीठी नदी में एनआईए का तलाशी अभियान जारी है और कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद भी है।

वाजे मामले में अब तक ये सबूत मिले
सचिन वाजे की रिमांड मांगते हुए एनआईए ने अदालत को बताया था कि सचिन वाजे से अब तक की पूछताछ के बाद उसे कई अहम सबूत मिले हैं। इनमें 1.2 टीबी डेटा, अलग-अलग मोबाइल फोन, जले हुए कपड़े और कुछ दूसरे दस्तावेज भी शामिल हैं। एनआईए ने अदालत को यह भी बताया कि सचिन वाजे की सर्विस रिवॉल्वर की तीस में से 25 गोलियां गायब हैं। इसके अलावा सचिन वाजे के कब्जे से 62 ऐसे कारतूस मिले, जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। इन चीजों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, सचिन वाजे तीन अप्रैल तक एनआईए की हिरासत में रहेगा।

क्या है एंटीलिया मामला
बता दें कि 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया से कुछ दूरी पर एक स्कॉर्पियो कार बरामद हुई थी। जिसके अंदर जिलेटिन की छड़े रखी हुई थी। इस मामले की प्रारंभिक जांच सचिन वाजे को सौंपी गई थी। बाद में  वाजे को इस केस से हटा दिया गया था और मामले की जांच एनाआईए ने अपने हांथों में ले ली थी। सचिन वाजे के खिलाफ ठाणे के बिजनेसमैन मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत की भी जांच हो रही है। जो स्कॉर्पियो कार मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली थी वह मनसुख हिरेन की थी मनसुख हिरेन 5 मार्च को मृत पाए गए थे।

वाजे के नाम पंजीकृत एक और महंगी कार जब्त

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई के गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के नाम पंजीकृत एक महंगी कार मंगलवार को नवी मुंबई से जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच टीम पिछले कई दिनों से एक मित्सुबिशी आउटलैंडर एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की तलाश कर रही थी।

एनआईए उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर पिछले महीने एक वाहन (स्कॉर्पियो) खड़ा पाए जाने और इसके बाद वाहन के कथित मालिक मनसुख हिरेन के मृत पाए जाने से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। अंबानी के आवास के बाहर खड़े वाहन में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि एक सूचना मिलने पर एनआईए अधिकारियों की एक टीम नवी मुंबई के कामोठ इलाके में गई और एक एसयूवी बरामद की, जो सेक्टर-7 में एक हाउसिंग सोसाइटी के बाहर खड़ी थी। उन्होंने बताया कि कार की नंबर प्लेट से प्रदर्शित होता है कि यह एपीआई सचिन वाजे के नाम पंजीकृत है।

एनआईए को संदेह है कि एसयूवी को एक पुलिस अधिकारी लेकर आए होंगे, जो वाजे के सहकर्मी हैं। इससे पहले, एनआईए ने कम से कम आठ महंगी कारें जब्त की हैं, जिनका वाजे ने कथित तौर पर इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed