{"_id":"604b6a658ebc3ecc5f0d0a5a","slug":"mansukh-hiren-death-antilia-case-mumbai-crime-branch-asi-sachin-vaze-transferred-to-cfc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसुख हिरेन मौत मामला: क्राइम ब्रांच के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' सचिन वाजे का हुआ तबादला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनसुख हिरेन मौत मामला: क्राइम ब्रांच के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' सचिन वाजे का हुआ तबादला
Fri, 12 Mar 2021 07:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 12 Mar 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
सचिन वाजे (फाइल)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे का तबादला नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) में कर दिया गया है। सीएफसी शहर पुलिस की एक इकाई है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। मनसुख हिरेन की मौत के मामले में वाजे का नाम सामने आने के बाद उनका तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' के बाहर 25 फरवरी को एक वाहन में विस्फोटक पदार्थ मिला था। वह वाहन हिरेन का था। ठाणे में हिरेन का शव मिलने के बाद मामले में रहस्य और गहरा गया था। हिरेन की पत्नी ने दावा किया था कि उनके पति ने नवंबर में वाजे को अपनी कार दी थी।
विज्ञापन
इस कार को मुंबई अपराध शाखा में तैनात रहे अधिकारी ने फरवरी के पहले सप्ताह में लौटाया था। सचिन वाजे को बुधवार को अपराध खुफिया इकाई से हटा दिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि सीएफसी इकाई पासपोर्ट, विभिन्न लाइसेंस और अन्य जन संबंधित सेवाओं के लिए पुलिस की सहमति प्रदान करती है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे महाराष्ट्र एटीएस ने इस सप्ताह की शुरुआत में वाजे का बयान दर्ज किया था। वाजे को 2004 में ख्वाजा यूनुस की कथित तौर पर हिरासत में मौत के मामले में निलंबित भी किया गया था। 2020 में उनकी सेवाएं बहाल की गई और वह मुम्बई अपराध शाखा की सीआईयू इकाई का नेतृत्व कर रहे थे।
एटीएस ने बताया था कि वाजे ने हिरेन की स्कॉर्पियो का उपयोग करने से इनकार किया है। वहीं, राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा था कि वाजे को अपराध खुफिया इकाई से तब तक के लिए हटा दिया गया है जब तक कि ऑटोमोबाइल पार्ट्स के व्यवसायी मनसुख हिरेन की मौत की जांच पूरी नहीं हो जाती है।