फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansi Dixit Murder: aspiring photographer killed model because she said no to make out with him

मानसी दीक्षित हत्या: संबंध बनाने से किया इनकार तो मॉडल की कर दी हत्या

Fri, 25 Jan 2019 11:31 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 25 Jan 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Mansi Dixit Murder: aspiring photographer killed model because she said no to make out with him
मॉडल मानसी दीक्षित

19 साल के महत्वकांक्षी फोटोग्राफर सैयद मुजम्मिल ने 20 साल की महत्वकांक्षी मॉडल मानसी दीक्षित की पिछले साल 15 अक्तूबर में अंधेरी स्थित अपने घर में हत्या कर दी थी। दीक्षित को केवल इसलिए मारा गया था क्योंकि उसने आरोपी के साथ संबंध बनाने से मना कर दिया था। यह बात हाल ही में बांगुर नगर पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में कही गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुजम्मिल दीक्षित को पिछले कुछ दिनों से जानता था और उसे वह आकर्षक लगी थी। मुजम्मिल ने पूछताछ के दौरान पुलिस से कहा, 'मैंने उसे फोटोशूट के बहाने बुलाया और संबंध बनाने की मांग की। जब उसने मना किया तो मैंने उसके सिर पर लकड़ी का एक स्टूल मार दिया।' चार्जशीट के अनुसार जब वह बेहोश होकर गिर गई तो आरोपी ने उसका शोषण करने और दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि आरोपी ने इसके बाद पीड़िता का रस्सी से गला घोंट दिया। पुलिस ने मुजम्मिल के कपड़ों से सीमन और स्वैग के नमूने इकट्ठा किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कहना है कि दीक्षित के निजी अंगों पर एक घर्षण था। इसके बाद मुजम्मिल ने शव को बैग में डाला और कैब बुक की। ड्राइवर ने जब पूछा कि बैग इतना भारी क्यों है तो उसने राइड को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैब ड्राइवर ने अपने बयान में कहा, 'उसने कहा था कि चार लोगों को यात्रा करनी है और उसके भाई ने दो जायलो बुक कराई हैं।' इसके बाद उसने हवाई अड्डे के रास्ते वाली दूसरी कैब बुक की। कैब में बैठने के बाद आरोपी ने लोकेशन बदल दी और मलाड के माइंडस्पेस चला गया। ड्राइवर ने बताया कि वह कैब से उतरा, 'बैग को फुटपाथ पर छोड़ दिया और जल्दबाजी में ऑटोरिक्शा लेकर चला गया।'


ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी और दीक्षित की गर्दन पर रस्सी मिली। ओशिवारा अपार्टमेंट से मुजम्मिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके परिवार ने कहा कि घटना से एक दिन पहले बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए वह हैदराबाद से मुंबई आया था। पुलिस ने उन दो महिलाओं के बयान भी दर्ज किए जिन्हें उसने फोटोग्राफ खिंचवाने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed