फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Jarange became the hero of Maratha Reservation protest know his Story

Maratha Reservation: कभी वेटर रहे जरांगे बने मराठा आक्रोश के नायक, इस मामले में हो चुके हैं गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2023 06:41 AM IST
जलज मिश्रा सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 03 Nov 2023 06:41 AM IST
सार

मराठा महासंघ से जुड़े रहे प्रभाकर सूर्यवंशी कहते हैं कि जरांगे मूलरूप से बीड जिले से हैं। उनके घर के हालात अच्छे नहीं थे। खेती भी ज्यादा नही थी। इसलिए शिक्षा भी 12वीं तक ही हुई। जरांगे ने कुछ दिनों तक एक होटल में वेटर रहे।

विज्ञापन
Manoj Jarange became the hero of Maratha Reservation protest know his Story
Manoj Jarange - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में चार दशक से भी अधिक समय से मराठा आरक्षण की मांग उठती रही है, लेकिन हाल के दिनों में यह आंदोलन तेज हो गया है। इसके केंद्र में हैं मनोज जरांगे पाटिल। जालना के एक होटल में कभी वेटर रहे जरांगे अचानक मराठा आक्रोश के नायक बनकर उभरे हैं। 9 दिनों तक अनशन करने वाले जरांगे को कुछ दिन पहले तक लोग ठीक से जानते तक नहीं थे। महाराष्ट्र का अधिकतर मराठा समुदाय नहीं जानता था कि वह किस गांव के पाटिल हैं।

विज्ञापन

सौ साल से अधिक पुराना संगठन मराठा महासंघ भी सरकार को आरक्षण के लिए मजबूर नहीं कर सका, लेकिन सामान्य परिवार से आए जरांगे ने किस तरह सरकार को हिला कर रख दिया, यह सवाल लोगों के जेहन में उठ रहा है।

विज्ञापन

इस तरह बढ़ा सफर
मराठा महासंघ से जुड़े रहे प्रभाकर सूर्यवंशी कहते हैं कि जरांगे मूलरूप से बीड जिले से हैं। उनके घर के हालात अच्छे नहीं थे। खेती भी ज्यादा नही थी। इसलिए शिक्षा भी 12वीं तक ही हुई। जरांगे ने कुछ दिनों तक एक होटल में वेटर रहे। गांव-जवार में होटल के वेटर से लोग किस तरह पेश आते हैं ये समझा जा सकता है, लेकिन मेहनत के बल पर जरांगे लोगों के करीब आए और जिले में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौवें दिन अनशन खत्म, सरकार को 2 जनवरी तक की मोहलत
मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे शिवबा संगठन के अध्यक्ष मनोज जरांगे पाटिल ने बृहस्पतिवार को 9वें दिन अनशन वापस ले लिया। राज्य सरकार के 4 मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल और दो पूर्व जस्टिस ने मध्यस्थता की। सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ चली 4 घंटे की बैठक के बाद मनोज जरांगे ने अनशन वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने मराठा आरक्षण के लिए राज्य सरकार को 2 जनवरी 2024 तक की मोहलत दी है। जरांगे ने कहा कि सरकार को मिली यह मोहलत आखिरी है। उन्होंने कहा कि न केवल मराठवाड़ा बल्कि पूरे महाराष्ट्र के मराठा समाज को आरक्षण मिले। इसलिए सरकार को 2 जनवरी तक का समय दिया है। इसके बाद सरकार को मौका नही दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed