फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manmohan Singh Smarak letter to Amit Shah Land request Mallikarjun Kharge writes Home Ministry

Manmohan Singh: 'अंतिम संस्कार और स्मारक स्थापित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि'; खरगे ने गृह मंत्री से की अपील

Fri, 27 Dec 2024 07:34 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 27 Dec 2024 07:34 PM IST
सार

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब उनके अंतिम संस्कार और राष्ट्रीय राजधानी में स्मारक स्थापित करवाने की तैयारियां हो रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Manmohan Singh Smarak letter to Amit Shah Land request Mallikarjun Kharge writes Home Ministry
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और उनका स्मारक स्थापित करवाने की पहल की है। उन्होंने कहा है कि राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराना और स्मारक स्थापित करवाना ही डॉ. मनमोहन सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

कल निगमबोध घाट पर होगा पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार- गृह मंत्रालय
वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जानकारी साझा की गई है, कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शुक्रवार को एक संदेश में कहा, 'सरकार ने निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार 28 दिसंबर, 2024 को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट, नई दिल्ली में होगा।' इसमें कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पूरे सैन्य सम्मान के साथ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस कार्य समिति का पूर्व पीएम के निधन पर शोक प्रस्ताव
वहीं इससे पहले कांग्रेस कार्य समिति की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री के निधन को लेकर कहा गया कि, कांग्रेस कार्य समिति देश के एक सच्चे राजनेता डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है, जिनके जीवन और कार्यों ने भारत के भविष्य को दिशा दिखायी। डॉ. मनमोहन सिंह, भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे, जिनके योगदान ने देश को रूपांतरित किया और उन्हें विश्वभर में सम्मान प्राप्त हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed