फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi Says current ruler can learn a lot from Manmohan Singh, Chidambaram also admitted

सोनिया बोलीं- मौजूदा शासक मनमोहन सिंह से बहुत कुछ सीख सकते हैं, चिदंबरम ने भी माना

Thu, 26 Sep 2019 11:51 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 26 Sep 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi Says current ruler can learn a lot from Manmohan Singh, Chidambaram also admitted
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह - फोटो : PTI

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वर्तमान समय के शासक उनके ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं। सोनिया ने एक बयान में कहा कि हम राष्ट्र निर्माण, समावेशी विकास और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में मनमोहन सिंह के शानदार योगदान को याद करते हैं। उनके बेहतरीन नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि मुश्किल समय में भी भारत प्रतिबद्धित विकास की तरफ बढ़े। मौजूदा समय के शासक उनके नैसर्गिक ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह के स्वस्थ और समृद्ध जीवन तथा आगे भी राष्ट्र एवं कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहने की कामना की।

मंदी से निकलने का रास्ता दिखा सकते हैं मनमोहन, सरकार उन्हें सुने: चिदंबरम
आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि सिर्फ सिंह ही इस समय देश को आर्थिक मंदी से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकते हैं इसलिए सरकार को उनकी बातों को सुनना चाहिए।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। आप दीर्घायु हों। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह मनमोहन सिंह की बातों को सुने। अगर इस वक्त देश को कोई आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकता है तो वह मनमोहन सिंह हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि सरकार के रुख में बुनियादी गलती यह है कि उसने आर्थिक मंदी के मुख्य कारण को नहीं समझा है। यह कारण मांग की कमी और नौकरियों, वेतन एवं अवसरों को लेकर निराशा बढ़ना है।


सिंह आज 87 साल के हो गए। वह मई, 2004 से मई 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वह नरसिंह राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे। इसके अलावा एक अर्थशास्त्री के तौर पर भी उन्होंने अलग अलग पदों पर रहते हुए सेवाएं दीं।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed