फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur women naked VIRAL VIDEO: Clothes of three women were taken off, Story of victim

मणिपुर कांड की वो बातें जो VIRAL VIDEO में नहीं: तीन महिलाओं के उतरवाए गए थे कपड़े, पुलिस पहुंची लेकिन...

Fri, 21 Jul 2023 04:10 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 21 Jul 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार
एक पीड़िता भी मीडिया के सामने आ चुकी है। जिसने चार मई की घटना के बारे में सबकुछ बताया, जो उसके साथ हुआ था। आइए जानते हैं चार मई को आखिर क्या-क्या हुआ? 
loader
Manipur women naked VIRAL VIDEO: Clothes of three women were taken off, Story of victim
मणिपुर में हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों मणिपुर कांड की चर्चा सड़क से लेकर संसद तक हो रही है। ये घटना चार मई की है। इसका एक वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे देश में सनसनी मच गई। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक ने इस घटना की निंदा की। मणिपुर की सरकार भी एक्शन में आ गई। तुरंत आरोपियों पर कार्रवाई शुरू हुई। चार आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों के लिए दबिश जारी है। 


वायरल वीडियो में सिर्फ उतना ही है, जितना रिकॉर्ड हो पाया था। उसके आगे और पीछे की कहानी वीडियो में नहीं है। मामले के चश्मदीद गवाहों ने जरूर काफी हद तक इस पूरी घटना की जानकारी दी है। इस बीच एक पीड़िता भी मीडिया के सामने आ चुकी है। जिसने चार मई की घटना के बारे में सबकुछ बताया, जो उसके साथ हुआ था। आइए जानते हैं चार मई को आखिर क्या-क्या हुआ? 

 

पहले जानिए पीड़िता ने मीडिया से क्या-क्या बताया? 
इन दिनों सोशल मीडिया पर मणिपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो निर्वस्त्र महिलाओं को पुरुषों की भीड़ ने घेर रखा है। उनके साथ छेड़खानी और अभद्रता की जा रही है। महिला को खींचते और जबरदस्ती करते हुए साफ देखा जा सकता है। इस घटना की एक पीड़िता ने अब मीडिया में अपनी आपबीती सुनाई है।

पीड़िता ने बताया, 'चार मई को अचानक से उपद्रवियों की भीड़ ने गांव पर हमला कर दिया। पुलिस उस भीड़ के साथ थी, जो हमारे गांव पर हमला कर रही थी। पुलिस ने हमें घर के पास से उठाया और गांव से थोड़ी दूर ले जाकर भीड़ के साथ सड़क पर छोड़ दिया। एक तरह से पुलिस ने हमें उस भीड़ को सौंप दिया था।'  

अपनी शिकायत में पीड़िताओं ने लिखा, 'उस वक्त पांच लोग एकसाथ वहां थे। वीडियो में जो दो महिलाएं दिख रहीं हैं, उनके अलावा एक और 50 साल की महिला के कपड़े उतरवाए गए थे। सबसे कम 20 साल की लड़की थी। पहले उसके भाई और पिता को मार डाला गया, फिर जब सारे पुरुष मारे गए तो उन्होंने वही किया जो वह करना चाहते थे। फिर हमें वहीं छोड़ गए। हम लोग बाद में वहां से भाग निकले।'

पीड़िता ने मीडिया को बताया कि उसे और उसके परिवार को नहीं मालूम कि कौन सा वीडियो वायरल हुआ है। यहां मणिपुर में इंटरनेट नहीं है। आरोपियों के पहचान के सवाल पर पीड़िता ने कहा, वहां बहुत सारे लोग थे। जिनमें से कुछ लोगों को वह पहचान सकती है। इसमें एक उसके भाई का दोस्त भी था। 
 

चार आरोपी पकड़े गए
मामले में अब तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी भी पुलिस की हिरासत में है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय हुइरेम हेरोदास मैतेई के रूप हुई है जो पेची अवांग लीकाई का रहने वाला है। फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की पहनचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। पूछताछ के आधार पर अब कई अन्य आरोपियों की शिनाख्त जारी है। 

मणिपुर पुलिस के एक अफसर ने 'अमर उजाला डॉट कॉम' को बताया कि भीड़ अधिक थी। ऐसे में सभी को पकड़ना मुश्किल है। उन लोगों की तलाश की जा रही है जो इस भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे और जिन लोगों ने महिलाओं के साथ गलत किया। ऐसे आरोपियों को तलाशने के लिए सर्च अभियान शुरू हो चुका है। चूंकि इस वक्त जातीय हिंसा अधिक है, इसलिए बहुत संभलकर पुलिस एक-एक कदम रखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने ये भी बताया कि हम चाहते हैं कि जो आरोपी पकड़े जाएं, उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत और साक्ष्य भी हमारे पास रहे। ताकि उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed