फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: Situation remains tense in Jiribam, prohibitory orders clamped

Manipur: 11 संदिग्ध कुकी विद्रोहियों को मार गिराए जाने के बाद जिरीबाम में निषेधाज्ञा लागू; दो शव भी बरामद

Tue, 12 Nov 2024 10:10 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 12 Nov 2024 10:10 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है जबकि लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Manipur violence: Situation remains tense in Jiribam, prohibitory orders clamped
मणिपुर हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में पिछले साल भड़की हिंसा के बाद तनाव लगातार बरकरार है। राज्य के जिरीबाम में आज सुबह दो बुजुर्गों के शव बरामद किए गए। हालांकि, हिंसा के बाद सुबह से स्थिति शांत, लेकिन काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी गश्त लगा रहे हैं।  दरअसल, कल सुरक्षा बलों ने कम से कम 11 संदिग्ध कुकी विद्रोहियों को मार गिराया था। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है जबकि लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, संदिग्ध उग्रवादियों के मारे जाने के विरोध में पहाड़ी क्षेत्र के कुकी-जो बहुल इलाकों में मंगलवार सुबह पांच बजे से बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


क्या है ताजा हिंसा?
उन्होंने बताया कि असम की सीमा से लगे इस जिले में स्थित सीआरपीएफ की चौकी पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस वर्दी पहने संदिग्धों ने हमला किया। हमला के जवाब में फायरिंग में कम से कम 11 कुकी संदिग्ध मारे गए जबकि दूसरी तरफ सीआरपीएफ के भी दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवान में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।  पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद इंफाल घाटी में कई स्थानों से ताजा हिंसा की सूचना मिली है, जहां दोनों पक्षों के सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए शुरू किए गए अभियान के दौरान लैशराम बालेन और माईबाम केशो के शव जकुराधोर करोंग क्षेत्र में मलबे में पाए गए। इस स्थान पर सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने कुछ दुकानों में आग लगा दी थी।

उन्होंने बताया, ‘जुकुराधोर करोंग क्षेत्र में उग्रवादियों द्वारा कुछ दुकानों में आग लगाए जाने के बाद दो बुजुर्गों की मौत हो गई है।’ पुलिस ने बताया कि पांच लोगों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उनकी खोज के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि जिरिबाम जिला प्रशासन ने क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए निषेधाज्ञा लागू की है।



पहाड़ी क्षेत्रों में बंद का आह्वान
कुकी-जो काउंसिल ने सामूहिक दुख और एकजुटता व्यक्त करने के लिए मंगलवार को सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया। 

मुठभेड़ 40-45 मिनट तक चली
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में भारी गोलीबारी शुरू हो गई और 11 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ 40-45 मिनट तक चली, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है और असम राइफल्स, सीआरपीएफ तथा पुलिस की अतिरिक्त बलों की टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। सोमवार शाम को इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों के विभिन्न गांवों से हिंसक झड़पों की सूचना मिली।

रिलीफ कैंप और पुलिस चौकी को निशाना बनाने की कोशिश
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कुकी विद्रोहियों का मुठभेड़ तब शुरू हुआ जब विद्रोहियों ने जिरीबाम में एक पुलिस स्टेशन पर दो तरफ से हमला बोल दिया। पुलिस स्टेशन के बगल में बने रिलीफ कैंप को भी विद्रोहियों ने निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया।


हमला के बाद आसपास की बस्तियों में आग लगाया
बताया जा रहा है कि पुलिस स्टेशन पर हमला करने के बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादी, उसी एरिया में करीब एक किलोमीटर दूर जकुराडोर करोंग में स्थित एक छोटी बस्ती में फैल गए। इसके बाद उन्होंने घरों में आग लगाना शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों को भी निशाना बनाना शुरू किया। सीआरपीएफ ने जिरीबाम में अतिरिक्त फोर्स भेजा है।

कुकी सिविल सोसाइटी ग्रुप्स ने अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों को बंद करने का एलान किया है। गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने आरपीजी और एके सीरीज के हथियार बरामद किए हैं। जिरीबाम में लगातार तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed