फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: NIA arrests militant involved in brutal killing of woman in Jiribam

मणिपुर हिंसा: जिरिबाम में महिला की नृशंस हत्या में शामिल उग्रवादी को केरल से एनआईए ने किया गिरफ्तार किया

Mon, 19 May 2025 05:21 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 19 May 2025 05:21 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के जिरिबाम जिले के एक गांव में पिछले साल एक महिला की नृशंस हत्या और घरों में लूटपाट में शामिल प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के एक उग्रवादी को केरल से गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
Manipur violence: NIA arrests militant involved in brutal killing of woman in Jiribam
एनआईए, NIA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल मणिपुर के जिरीबाम जिले में हुई एक महिला की नृशंस हत्या और घरों में लूटपाट में शामिल केरल से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राजकुमार मैपक्षना को केरल के कन्नूर जिले से गिरफ्तार किया गया। उसे कोच्चि स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने इंफाल एनआईए अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जिरीबाम जिले का रहने वाला राजकुमार प्रतिबंधित उग्रवादी समूह पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (पीआरईपीएके) से जुड़ा है। बयान में कहा गया है कि वह नवंबर, 2024 में जैरावन गांव में एक महिला जोसंगकिम की हत्या और कई घरों में आग लगाने और लूटपाट करने के अपराध के प्रमुख अपराधियों में से एक है।

विज्ञापन

एनआईए ने पिछले सप्ताह इस मामले में अलग-अलग आतंकवादी संगठनों से जुड़े दो अन्य आरोपी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। आदिवासी महिला (31) की 7 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार वह 99 प्रतिशत जल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 आईआरबी चौकी पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
एनआईए ने मणिपुर के मोरेह इलाके में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की चौकी पर 2024 में हुए हमले के सिलसिले में पहली गिरफ्तारी की है। उक्त हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तेंगनोउपल निवासी थांगमिनलर माटे उर्फ लेनिन माटे को रविवार को असम के सिलचर से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि माटे का किसी उग्रवादी समूह से संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह हमला पिछले वर्ष 17 जनवरी को तेंगनोउपल जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा किया गया था।

जांच एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सिलचर अदालत ने एनआईए को आरोपी की ट्रांजिट रिमांड हिरासत दे दी है, ताकि उसे गुवाहाटी में एजेंसी की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जा सके। एजेंसी ने कहा कि आरोपी मामले में गिरफ्तार किया गया पहला व्यक्ति है।

मई 2023 से इंफाल घाटी में रहने वाले मेइती और आसपास के पहाड़ों पर रहने वाले कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed