फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence Kuki militants allegedly attack Kom Union leader CBI probe in Women Paraded Naked case

Manipur: कोम यूनियन नेता पर कुकी उग्रवादियों ने किया हमला, वीडियो मामले में गिरफ्तार आरोपियों से CBI की पूछताछ

Thu, 03 Aug 2023 02:47 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 03 Aug 2023 02:47 AM IST
सार

कोम यूनियन मणिपुर के सलाहकार बोयेस कोम ने बुधवार को बताया कि सर्टो अहाओ कोम पर कुकी इंडिपेंडेंट आर्मी (केआईए) के कैडरों ने मंगलवार को उन पर हमला किया। कोम ने बताया कि हमला उस समय किया गया जब वह अपने बीमार पिता से मिलने चुराचांदपुर जिले के खोइरेंटक खुनौ गांव जा रहे थे।

विज्ञापन
Manipur Violence Kuki militants allegedly attack Kom Union leader CBI probe in Women Paraded Naked case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने अल्पसंख्यक कोम समुदाय के कोम यूनियन मणिपुर (केयूएम) के अध्यक्ष सर्टो अहाओ कोम पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। उनका बायां हाथ टूट गया है। आरोप कुकी उग्रवादियों पर लगा है। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। उल्लेखनीय है कि कोम राज्य की छोटी जातीय जनजातियों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित महिला मुक्केबाज मैरी कोम इसी समुदाय से हैं।

विज्ञापन


कोम यूनियन मणिपुर के सलाहकार बोयेस कोम ने बुधवार को इंफाल में बताया कि सर्टो पर कुकी इंडिपेंडेंट आर्मी (केआईए) के कैडरों ने मंगलवार को उन पर हमला किया। कोम ने बताया कि हमला उस समय किया गया जब वह अपने बीमार पिता से मिलने चुराचांदपुर जिले के खोइरेंटक खुनौ गांव जा रहे थे। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, सर्टो अहाओ कोम का बायां हाथ टूट गया है। केयूएम अध्यक्ष ने कहा, मंगलवार रात को गांव जाते समय उन्हें चिंगफेई गांव के पास लगभग 30 सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने रोका। उन्हें बुरी तरह पीटने और उनसे कई तरह के सवाल पूछने के बाद उन्हें चिंगफेई के कुकी गांव के छोड़ा गया।
विज्ञापन


सीबीआई छह आरोपियों से कर रही है पूछताछ
वहीं, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दो महिलाओं के साथ बर्बरता मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि वीडियो से पहचाने गए 14 व्यक्तियों में से अपराध में शामिल एक किशोर सहित सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। किशोर को फिलहाल पर्यवेक्षण गृह में रखा गया है। बताया जा रहा है कि पहले चार और फिर बाद में विशेष कोर्ट से सीबीआई ने दो अन्यों को भी हिरासत में लेने के लिए आवेदन दिया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने मंगलवार को कुछ को बुधवार तक तो कुछ को आठ अगस्त तक सीबीआई हिरासत में भेजने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed