फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Updates: 3 KYKL militants arrested for extortion Read All important news of northeast states

Manipur: मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में तीन उग्रवादी गिरफ्तार; चारपहिया वाहन और मोबाइल बरामद

Mon, 26 Aug 2024 10:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 Aug 2024 10:25 AM IST
सार

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान ओइनम मिलान सिंह (52), युमनाम रणबीर सिंह (51) और खैदम धनबीर मेइती (24) के रूप में हुई है। सभी इंफाल और उसके आसपास जबरन वसूली में शामिल थे। उनके पास से चार मोबाइल फोन और एक गाड़ी (चार पहिया) भी बरामद की है।

विज्ञापन
Manipur Updates: 3 KYKL militants arrested for extortion Read All important news of northeast states
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी समूह कांग्लेई यावोल कन्बा लूप (केवाईकेएल) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया ह। उन पर जबरन वसूली में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि गिरफ्तारियां शनिवार को इंफाल वेस्ट जिले के उचेकोन इलाके में की गईं।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान ओइनम मिलान सिंह (52), युमनाम रणबीर सिंह (51) और खैदम धनबीर मेइती (24) के रूप में हुई है। सभी इंफाल और उसके आसपास जबरन वसूली में शामिल थे। उनके पास से चार मोबाइल फोन और एक गाड़ी (चार पहिया) भी बरामद की है।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने मणिपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी
इससे पहले थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मणिपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी। सेना ने बीते शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया था कि सेना प्रमुख ने पूर्वी सेना कमांडर के साथ सीमा पर सुरक्षा स्थिति और क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना और असम राइफल्स के प्रयासों की सराहना थी
इसमें कहा गया था कि जनरल द्विवेदी ने क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की दिशा में किए जा रहे भारतीय सेना और असम राइफल्स के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ भी बातचीत की और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। साथ ही उनसे शांति की दिशा में योगदान देने और समुदायों के बीच मित्रता फैलाने में भूमिका निभाते रहने का आग्रह किया।


बीरेन सिंह से भी की थी मुलाकात
इससे पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य की वर्तमान स्थिति से संबंधित अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को राज्य सचिवालय में जनरल द्विवेदी के साथ बैठक की थी। बयान में कहा गया था कि थलसेना प्रमुख ने क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए भारतीय सेना की दृढ़ प्रतिबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed