फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Thieves looted bank in Kangpokpi amid violence in Manipur, many electronic items are missing

Manipur: मणिपुर में हिंसा के बीच कांगपोकपी में चोरों ने लूटा बैंक, कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब

Fri, 14 Jul 2023 01:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 14 Jul 2023 01:16 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य में तीन मई से हिंसा शुरू होने के बाद से ही बैंक दो महीने से ज्यादा समय से बंद था। उन्होंने बताया कि चोरों ने चोरी के लिए बैंक के पीछे के रास्ते का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Manipur: Thieves looted bank in Kangpokpi amid violence in Manipur, many electronic items are missing
कांगपोकपी में चोरों ने बैंक लूटा - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच चोर अब बैंकों को अपना निशाना बना रहे है। कांगपोकपी जिले में एक बैंक से चोरों ने करीबन एक करोड़ रुपये मूल्य के कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान लूट कर ले गए। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले अपराधियों ने एक्सिस बैंक से 2.25 करोड़ के अभूषण और नकदी लूट चुके हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर में सहकारी बैंक की कांगपोकपी शाखा तीन मई से ही बंद है। जब बैंक कर्मचारी तीन दिन पहले बैंक खोलने गए तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बैंक की नकदी तिजोरी टूटी पाई गई। मुख्यालय के निर्देश के अनुसार बैंक अधिकारियों ने मई में ही सारी नकदी और परिसर में लगे एटीएम को हटा दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह कंप्यूटर, एक प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य में तीन मई से हिंसा शुरू होने के बाद से ही बैंक दो महीने से ज्यादा समय से बंद था। उन्होंने बताया कि चोरों ने चोरी के लिए बैंक के पीछे के रास्ते का इस्तेमाल किया। बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि 1.25 करोड़ की नकदी, कम से कम एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण तथा एक कंप्यूटर गायब मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में तीन मई को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग के खिलाफ एकजुटता मार्च के दौरान हुए हिंसा में अबतक 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed