फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur sugnu serou violance army deployed more columns of assam rifles bsf

Manipur: सुगनु में हिंसा के बाद सेना ने बढ़ाई तैनाती, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Tue, 06 Jun 2023 02:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 06 Jun 2023 02:55 PM IST
सार

इलाके में शुरुआती तलाशी में दो एके सीरीज की दो राइफल्स, एक 51एमएम का मोर्टार, दो कार्बाइन, एम्युनिशन, बंकर भी मिले हैं। फिलहाल इलाके में सेना तलाशी अभियान चला रही है। 

विज्ञापन
manipur sugnu serou violance army deployed more columns of assam rifles bsf
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के सुगनु-सेरोउ इलाके में बीती रात हुई हिंसा के बाद सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। सेना ने बताया कि असम राइफल्स के पांच और बीएसएफ के दो कॉलम्स सुगनु इलाके में तैनात किए गए हैं। बता दें कि इस इलाके में सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच इलाके में दबदबे की लड़ाई चल रही है। इसके चलते बीते 48 घंटे से यहां लड़ाई चल रही है। 
विज्ञापन


भारी मात्रा में हथियार बरामद
सेना ने बताया कि फिलहाल सुगनु इलाके में सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं। यहां बीती रात विद्रोहियों के हमले में बीएसएफ का एक जवान बलिदान हो गया था। वहीं असम राइफल्स के दो जवान घायल हुए हैं। सेना ने बताया कि विद्रोही गुट को भी मुठभेड़ में नुकसान हुआ है। इलाके में शुरुआती तलाशी में दो एके सीरीज की दो राइफल्स, एक 51एमएम का मोर्टार, दो कार्बाइन, एम्युनिशन, बंकर भी मिले हैं। फिलहाल इलाके में सेना तलाशी अभियान चला रही है। 
विज्ञापन

 

सुगनु/सेरोउ इलाके में सेना और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान खुद को घिरता देख विद्रोहियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। अब सैनिकों की तैनाती के बाद सघन तरीके से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। वहीं हिंसा की घटनाओं को देखते हुए मणिपुर में 10 जून तक इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। 3 मई को यह बैन लगा था, जिसे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed