फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur police officer killed in kuki rebels attack in moreh

Manipur: उग्रवादियों के हमले में मणिपुर पुलिस के अधिकारी शहीद, मुठभेड़ जारी

Tue, 31 Oct 2023 03:39 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Tue, 31 Oct 2023 03:39 PM IST
सार

मणिपुर पुलिस अधिकारी आनंद सिंह, एसडीपीओ मोरेह को आठ से दस गोलियां लगी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत मोरेह पीएचसी ले जाया गया।

विज्ञापन
manipur police officer killed in kuki rebels attack in moreh
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में कई दिनों की शांति के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। दरअसल मणिपुर का मोरेह शहर मंगलवार सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। सुबह करीब 9.30 बजे संदिग्ध कुकी हथियारबंद बदमाशों ने मणिपुर पुलिस के जवानों पर गोलीबारी की। गोलीबारी में मणिपुर पुलिस के एक अधिकारी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उग्रवादियों ने अचानक किया हमला
सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध कुकी हथियारबंद उग्रवादियों ने मणिपुर पुलिस के जवानों पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वे मोरेह के टेंग्नौपाल जिले के ईस्टर्न शाइन स्कूल के पास फुटबॉल मैदान की सफाई कर रहे थे। इसमें एक मणिपुर पुलिस अधिकारी आनंद सिंह, एसडीपीओ मोरेह को आठ से दस गोलियां लगी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत मोरेह पीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया और हथियारबंदों का मुंहतोड़ जवाब दिया। खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। 
विज्ञापन


मोरेह शहर मणिपुर के तेंगनोउपल जिले में स्थित है और भारत और म्यांमार की सीमा पर स्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed