फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur police arrests 13 militants Kangleipak Communist Party

Manipur: दो शिविरों से 13 उग्रवादियों को पुलिस ने पकड़ा, कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े हैं आरोपी

Sat, 23 Mar 2024 11:53 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2024 11:53 PM IST
सार

पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि आरोपी अपने शिविर में नए रंगरूटों के प्रशिक्षण, अपहरण, जबरन वसूली सहित अन्य कार्रवाई को अंजाम देते थे। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी संगठन की पकड़ से आजाद कराया है।

विज्ञापन
Manipur police arrests 13 militants Kangleipak Communist Party
गिरफ्तारी के बाद कब्जे से बरामद हुए हथियार। - फोटो : Twitter

विस्तार

मणिपुर में कुकी-मेतई के बीच जारी संघर्ष के बीच पुलिस ने इंफाल में एक उग्रवादी संगठन का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि दो शिविरों से 13 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी 13 उग्रवादी कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) से जुड़े हुए थे, जिन्हें कामेंग सबल और लोइतांग सैंडम इलाके में स्थित दो शिविरों में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया है।

विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि आरोपी अपने शिविर में नए रंगरूटों के प्रशिक्षण, अपहरण, जबरन वसूली सहित अन्य कार्रवाई को अंजाम देते थे। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी संगठन की पकड़ से आजाद कराया है। आरोपियों के कब्जे से चार कार्बाइन, एक एके और एक इंसास राइफल, एक नौ मिमी पिस्तौल और दो ग्रेनेड जब्त किया गया है। गिरफ्तार 13 लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed