फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur News Updates: Case of 7-yr-old boy, mother, aunt burnt alive in ambulance handed over to CBI

Manipur: एंबुलेंस में जिंदा जले मासूम, मां और चाची का केस CBI को सौंपा; मणिपुर संकट पर येचुरी ने कही यह बात

Sun, 20 Aug 2023 05:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

Manipur: मणिपुर पुलिस ने सीबीआई को बीस मामले सौंपे हैं। इनमें वह मामले भी शामिल है, जिसमें एक कुकी-मैतई वंश के सात वर्षीय लड़के को उसकी मां और चाची के साथ जिंदा जलाए की घटना की जांच भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Manipur News Updates: Case of 7-yr-old boy, mother, aunt burnt alive in ambulance handed over to CBI
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मणिपुर पुलिस ने सीबीआई को बीस मामले सौंपे हैं। इनमें वह मामले भी शामिल है, जिसमें एक कुकी-मैतई अभिभावक के सात वर्षीय लड़के को उसकी मां और चाची के साथ जिंदा जलाए की घटना की जांच भी शामिल हैं। अधिकारियों बताया कि सीबीआई ने राज्य में तीन मई को हुए जातीय संघर्ष की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मैतई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए गए थे। जिसके बाद कुकी और मैतई के बीच झड़पें हुईं। हिंसा में 160 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। पश्चिम इंफाल जिले के इरोइसेम्बा में चार जून को पुलिस की सुरक्षा में जा रही एंबुलेंस पर भीड़ ने हमला कर दिया था और आग लगा दी थी, जिसमें तोंसिंग हैंगसिंग नाम के लड़के की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


फायरिंग के दौरान सिर में गोली लगने के बाद उसकी मां और चाची मीना हैंगसिंग और लिडिया लौरेमबाम उसे इंफाल के एक अस्पताल ले जा रही थीं। लड़के की मां मैतई समुदाय से थीं, उसके पिता एक कुकी थे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों को दो प्राथमिकियां सौंपी गई हैं, जिनमें से एक पुलिस द्वारा लाम्फेल थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी है और दूसरी लड़के के पिता जोशुआ हैंगिंग द्वारा कांगपोकपी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी है। लाम्फेल पुलिस थाने में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि कांगपोकपी में गैर इरादतन हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि तोंसिंग अपनी मां और चाची के साथ एंबुलेंस में एक ड्राइवर और एक नर्स के साथ थे जब भीड़ ने उन पर हमला किया। चालक और नर्स को भागने दिया गया जबकि हवा में गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने लड़के की मां और चाची के बार-बार गुहार लगाने पर कोई ध्यान नहीं दिया और वाहन के अंदर उनके साथ एम्बुलेंस में आग लगा दी।

मणिपुर हिंसा: थावाई कुकी गांवमें तैनात किए जाएंगे बीएसएफ के जवान 
राज्य के उखरुल जिले के थावाई कुकी गांव में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक टीम तैनात की जा सकती है, जहां शुक्रवार को हथियारबंद लोगों ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल पास की पहाड़ियों के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं जहां हथियारबंद लोगों के छिपे होने की आशंका है। गांव में बीएसएफ की टीम तैनात करने का संभावित कदम मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह द्वारा चुराचांदपुर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान लोगों के एक समूह द्वारा अत्याधुनिक आग्नेयास्त्रों के खुले प्रदर्शन के बारे में रिपोर्ट मांगे जाने के कुछ दिन बाद उठाया गया है।

सूत्रों ने यह भी कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की सहायता के लिए राज्य के नौ जिलों में बीएसएफ की लगभग 60 कंपनियों को तैनात किए जाने की संभावना है। बीएसएफ (ईसी) की एडीजी सोनाली मिश्रा ने चार वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाल ही में राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की थी और उन्हें पूर्वोत्तर राज्य में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी थी।

येचुरी बोले-बातचीत के लिए निरस्त्रीकरण सुनिश्चित करे सरकार
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि सरकार को मणिपुर में संकट के समाधान के लिए कुकी और मैतई समुदायों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए निरस्त्रीकरण सुनिश्चित करना चाहिए। मणिपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार को तीन महीने से अधिक समय से चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करना चाहिए।


उन्होंने कहा, 'किसी भी तरह की बातचीत और चर्चा होनी चाहिए और इसमें केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अगर यह डबल इंजन की सरकार है, तो कृपया हर किसी को एक मेज पर लाने की कोशिश करने के लिए डबल-एनर्जी के साथ प्रयास करें। हमने अतीत में ऐसा किया है। यह एकमात्र तरीका है। भारत ने पिछले 75 वर्षों में जिन समस्याओं का सामना किया है, उन्हें हल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed