Manipur: नगा समूह ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर न्याय की मांग की, विरोध में निकाली गई रैलियां
यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC) ने एक बयान में कहा, सरकार को ऐसे अमानवीय अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। वायरल वीडियो क्लिप का जिक्र करते हुए यूएनसी ने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जातीय हिंसाग्रस्त मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद शक्तिशाली यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी), ऑल नगा स्टूडेंट्स एसोसिएशन मणिपुर (एएनएसएएम) और नगा पीपुल्स फ्रंट सहित मणिपुर के कई नगा नागरिक समाज संगठनों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की है। यूएनसी ने मणिपुर सरकार से तुरंत न्याय देने के लिए मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने को कहा।
यूएनसी ने एक बयान में कहा, सरकार को ऐसे अमानवीय अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। वायरल वीडियो क्लिप का जिक्र करते हुए यूएनसी ने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है। यूएनसी ने कहा, महिलाओं के साथ किया गया अमानवीय कृत्य, जिन्हें नग्न किया गया, उनके साथ छेड़छाड़ की गई और उन्हें दिनदहाड़े राजमार्ग पर धान के खेत की ओर घुमाया गया, बेहद निंदनीय है।
यूएनसी ने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसी की नाक के नीचे यौन उत्पीड़न और आतंक का राज कायम करने के नृशंस कृत्य ने लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों को चकनाचूर कर दिया है। यूएनसी ने एक बयान में कहा, हमारी मां, बेटी और बहन की प्रतिष्ठा और गरिमा को इससे छुटकारा दिलाने के बजाय उसे नष्ट किया जा रहा है। भयावह कृत्य और अपमान ने नारीत्व की सुंदरता का स्थान ले लिया है। हम ऐसे जघन्य अपराध में शामिल अपराधियों को कभी भी खुला घुमने की इजाजत नहीं दे सकते।
इस बीच, एएनएसएएम ने इस घटना को एक घृणित कृत्य करार दिया, जिसका मौजूदा समाज में कोई स्थान नहीं है और सभी सही सोच वाले नागरिकों से दिन के उजाले में हुई इस भयावह घटना की निंदा करने का आह्वान किया। एएनएसएएम ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मणिपुर राज्य इस तरह के निंदनीय व्यवहार का गवाह बन रहा है और दुनिया इस क्रूर घटना पर ध्यान देगी। छात्र संगठन ने कहा कि एसोसिएशन इस बर्बर कृत्य की निंदा करता है और संबंधित अथॉरिटी से आवश्यक कार्रवाई करने और सभी अपराधियों पर जल्द से जल्द मामला दर्ज करने का आग्रह करता है। छात्र संगठन ने कहा कि देश के कानून के मुताबिक आरोपियों को उचित सजा दी जानी चाहिए।
चुराचांदपुर में निकाली गई विरोध रैलियां
नगा पीपुल्स फ्रंट की मणिपुर राज्य इकाई ने भी दो महिलाओं के खिलाफ की गई हिंसा के घृणित और अक्षम्य कृत्य की निंदा की। इस बीच, घटना की निंदा करते हुए शनिवार को चुराचांदपुर में विरोध रैलियां निकाली गईं और कुकी क्षेत्रों के लिए एक अलग प्रशासन की मांग की गई। हालांकि, कुकी समुदाय द्वारा किसी प्रकार की अलग प्रशासन की मांग का मणिपुर की राजनीति के कई वर्गों द्वारा विरोध किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.