{"_id":"68de8c19966dcbb8be0d0d39","slug":"manipur-mob-attacks-police-convoy-several-vehicles-including-that-of-the-asp-vandalized-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: पुलिस काफिले पर भीड़ ने किया हमला; अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत कई वाहनों में तोड़फोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: पुलिस काफिले पर भीड़ ने किया हमला; अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत कई वाहनों में तोड़फोड़
Thu, 02 Oct 2025 07:58 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
मणिपुर में अब पुलिस के काफिले पर हमले का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात चंदेल जिले में भीड़ ने पुलिस पर हमला किया और उनके कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पिछले महीने उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर हमला किया था, जिसमें दो जवान बलिदान हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कुकी समुदाय की महिलाएं पुलिस काफिले के सामने खड़ी हो गईं और वाहनों को आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद भीड़ ने पुलिस वाहनों पर हमला किया और उसमें तोड़फोड़ की। जिन वाहनों में तोड़फोड़ की गई उनमें चंदेल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का वाहन भी शामिल है। कुकी संगठनों का आरोप है कि पुलिस मैतेई समुदाय के प्रति पक्षपातपूर्ण है।
विज्ञापन
हथियार और विस्फोटक बरामद
इस बीच, सुरक्षाबलों ने चुराचांदपुर और इंफाल पश्चिम में तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। इसमें एक एम-16 स्वचालित राइफल, मैगजीन के साथ दो सिंगल बैरल राइफल, दो 9 एमएम पिस्तौल, एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, दो हथगोले, तीन 12 बोर के खाली राउंड और दो वायरलेस सेट बरामद किए गए। इसके अलावा स्नाइपर राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल, दो सिंगल बैरल बंदूकें जब्त की गईं।
विज्ञापन