{"_id":"6517ae9b1a126e4e2c0cda85","slug":"manipur-governor-visits-families-of-youth-killed-after-being-kidnapped-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: अपहरण के बाद मारे गए छात्रों के परिजनों से मिलीं राज्यपाल उइके, घायल छात्रों से भी की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: अपहरण के बाद मारे गए छात्रों के परिजनों से मिलीं राज्यपाल उइके, घायल छात्रों से भी की मुलाकात
Sat, 30 Sep 2023 10:57 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:57 AM IST
सार
राज्यपाल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और अनशन कर रहीं दोनों छात्राओं की माताओं को पानी पिलाया। राज्यपाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों से मिलतीं राज्यपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शुक्रवार को अपहरण के बाद मारे गए दो छात्रों के परिजनों से मुलाकात की। बता दें कि दोनों छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बीते दिनों वायरल हुईं थी, जिसके बाद से इंफाल घाटी में हिंसा का दौर फिर से शुरू हो गया है। राज्यपाल ने दोनों मृतक छात्रों के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात की। राजभवन ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों से की मुलाकात
बता दें कि दोनों छात्र बीती जुलाई में लापता हुए थे और अब उनके शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। राज्यपाल ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और अनशन कर रहीं दोनों छात्राओं की माताओं को पानी पिलाया। राज्यपाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्यपाल ने विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए युवाओं से भी अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान घायल छात्रों के परिजनों ने राज्यपाल से शिकायत की कि सुरक्षा बलों द्वारा छात्रों पर बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि छात्रों के शव मिलने के बाद इंफाल घाटी में युवा विरोध प्रदर्शन के तहत सड़कों पर उतर गए हैं। इस दौरान गुस्साई भीड़, सुरक्षाबलों से भिड़ गई। सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात को नियंत्रित किया।
राज्यपाल ने की अभिभावकों से अपील
राज्यपाल ने भी अभिभावकों से अपील की कि वह छात्रों को शांतिपूर्ण आंदोलन करने की सलाह दें और छात्र कानून अपने हाथ में ना लें क्योंकि आंदोलन के दौरान लगने वाली चोटें छात्रों के भविष्य पर असर कर सकती हैं। राज्यपाल ने इस दौरान घायल छात्रों के परिजनों को कुछ आर्थिक सहायता भी सौंपी। मणिपुर में दो छात्रों, एक पुरुष और एक लड़की की हत्या की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। बता दें कि बुधवार रात इंफाल में हिंसा भड़क गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी और इंफाल स्थित सीएम के पैतृक निवास में तोड़फोड़ के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी और इंफाल वेस्ट के डिप्टी कलेक्टर के आवास में आगजनी का प्रयास किया। हिंसा के दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन