फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur flood affected more people and Assam flood situation worsens one dead after Remal cyclone

Remal Cyclone: मणिपुर में बाढ़ से 1.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित; असम में एक की मौत, मृतकों की संख्या छह पहुंची

Fri, 31 May 2024 05:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल/गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल/गुवाहाटी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 31 May 2024 05:08 AM IST
सार

मणिपुर के जल संसाधन और राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री अवांगबौ न्यूमई ने बताया कि बाढ़ के कारण 188143 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 24265 घरों को नुकसान पहुंचा है। 56 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। वहीं, असम में नौ जिलों में 1.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। हैलाकांडी जिले में एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Manipur flood affected more people and Assam flood situation worsens one dead after Remal cyclone
मणिपुर में चक्रवात रेमल का प्रभाव - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर और असम में चक्रवात रेमल के बाद लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मणिपुर में बाढ़ के कारण 188143 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 24265 घरों को नुकसान पहुंचा है। 29 मई को राज्य में आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए, जबकि एक लापता है। वहीं, असम में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को और खराब हो गई, नौ जिलों में 1.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। बारिश के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने से हैलाकांडी जिले में एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई, जिससे राज्य में मंगलवार से बाढ़ और बारिश के कारण मरने वालों की संख्या छह हो गई है, जबकि 18 अन्य घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


मणिपुर के जल संसाधन और राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री अवांगबौ न्यूमई ने बताया कि बाढ़ से कुल मिलाकर 18,103 लोगों को निकाला गया है और 56 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने और राहत, खोज और बचाव कार्यों पर तत्काल कार्रवाई की रणनीति बनाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव, इम्फाल पश्चिम और पूर्व के उपायुक्त, राहत और आपदा प्रबंधन निदेशालय के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। उन्होंने कहा, लगभग 401 हेक्टेयर फसल भी प्रभावित हुई है। इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, नोनी, चुरांचनपुर, सेनापति और काकचिंग में राहत सामग्री वितरित की गई है।
विज्ञापन


18 स्थानों पर टूटे नदी के तटबंध में से 17 को सील किया
वहीं, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 18 स्थानों पर नदी के तटबंध टूटे हैं, जिनमें से 17 को सील कर दिया गया है। नदी के किनारे तटबंधों में दरार के कारण आई भीषण बाढ़ को देखते हुए सरकार ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें सभी राज्य कार्यालयों के लिए 31 मई तक दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की। एक अधिकारी के अनुसार, नागरिकों से आग्रह किया गया है कि जब तक कोई आपातकालीन स्थिति न हो, वे घर के अंदर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं
वहीं, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, नागांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजई, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दिमा हसाओ जिलों में कुल मिलाकर 1,98,856 लोग प्रभावित हुए। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां, उसकी सहायक नदियों के साथ, प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

कुल 35,640 लोगों ने 110 राहत शिविरों में शरण ली है, जिनमें सबसे अधिक 19,646 लोग होजाई में, इसके बाद 12,110 लोग कछार में, 2,060 लोग हैलाकांडी में और 1,613 लोग करीमगंज में शरण लिए हुए हैं।

मणिपुर में असम राइफल्स ने बाढ़ में फंसे 1,000 लोगों को बचाया
असम राइफल्स के जवानों ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इंफाल शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया। जवानों ने बाढ़ में फंसे 1,000 से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चों को बचाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इसके अलावा लोगों को खाद्य पदार्थ और पानी का वितरण किया। 

  
वहीं, मिजोरम के आइजोल जिले में बृहस्पतिवार को एक और शव बरामद किया गया, जिसके बाद भूस्खलनों से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। गांव में लापता दो व्यक्तियों की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed