फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Firing between suspected Kuki and Meitei terrorists in Kangpokpi one killed and three injured

Manipur: मणिपुर के कांगपोकपी में संदिग्ध कुकी और मैतेई आतंकवादियों में फायरिंग, एक की मौत तीन घायल

Sat, 27 Jan 2024 08:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 27 Jan 2024 08:29 PM IST
सार

इस बीच, मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह ने कहा कि राज्य में शांति स्थापिक करने के लिए राज्य और केंद्रीय बल दोनों सामंजस्यपूर्ण ढंग से काम कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से निपटने के लिए राज्य और जिला दोनों स्तरों पर समन्वय समितियां बनाई गईं हैं।

विज्ञापन
Manipur: Firing between suspected Kuki and Meitei terrorists in Kangpokpi one killed and three injured
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में जारी हिंसा थमती नहीं दिख रही है। इस बीच, राज्य के कांकपोकी जिले में शनिवार सुबह संदिग्ध कुकी और मैतेई आतंकवादियों में भीषण गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबिक तीन अन्य घायल हुए। घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कांगपोककी जिले के सैकुल सब डिवीजन के सामान्य क्षेत्र सतांग गांव (कुकी गांव) में संदिग्ध कुकी और मैतेई आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी सुबह करीब 6.30 बजे गोलीबारी रुकी। गोलीबारी के दौरान, एक संदिग्ध कुकी आतंकवादी की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो मैतेई और एक कुकी गोली लगने से घायल हो गए। मृत व्यक्ति की पहचान फीनोम गांव निवासी तिलमिनलुन खोंगसाई के रूप में हुई है।
विज्ञापन


राज्य में शांति के लिए बनाई गईं हैं राज्य और जिलों में समन्वय समितियां: डीजीपी
इस बीच, मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह ने कहा कि राज्य में शांति स्थापिक करने के लिए राज्य और केंद्रीय बल दोनों सामंजस्यपूर्ण ढंग से काम कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से निपटने के लिए राज्य और जिला दोनों स्तरों पर समन्वय समितियां बनाई गईं हैं। अमर उजाला से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा, राज्य में शांति स्थापिक करने के लिए हम (राज्य और केंद्रीय बल) लगातार सामंजस्य बनाए हुए हैं। राज्य मुख्यालय और जिला स्तर पर समन्वय समितियों के बीच लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत होती है। ये सभी राज्य में शांति प्रयासों के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। सिंह ने कहा, राज्य में जल्द से जल्द पूरी शांति स्थापिक हो, इसके लिए दोनों समितियां मिलकर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed