फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur CM's resignation long overdue, says Priyanka, others also criticizes; BJP slams congress

Manipur: बीरेन सिंह के इस्तीफे पर विपक्ष हमलावर; कांग्रेस-शिवसेना यूबीटी ने साधा निशाना, भाजपा ने किया पलटवार

Mon, 10 Feb 2025 02:56 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 02:56 PM IST
सार

मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। इस कड़ी में कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा 'बहुत पहले ही ले लिया जाना चाहिए था'।

विज्ञापन
Manipur CM's resignation long overdue, says Priyanka, others also criticizes; BJP slams congress
मणिपुर सीएम के इस्तीफे पर विपक्ष का भाजपा पर हमला - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के सीएम रहे एन. बीरेन ने कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से विपक्ष को भाजपा पर हमला करने का मौका मिल गया है। कांग्रेस के साथ-साथ तमाम विपक्षी दलों ने भाजपा ने निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का इस्तीफा 'बहुत पहले ही ले लिया जाना चाहिए था'।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर राज्य में दो साल से हिंसा- प्रियंका गांधी
इसपर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में दो साल से हिंसा चल रही है। नेता ने कहा, यह बहुत पहले से ही ले लिया जाना चाहिए था...(दो साल से) मणिपुर में यह चल रहा है। बता दें कि, मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन


राज्य के लिए आगे क्या होगा?- शशि थरूर
वहीं कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने कहा, 'हम हिंसा भड़कने के बाद से दो साल से इसकी मांग कर रहे हैं। सीएम के खिलाफ मामला इतना बेबाक है कि उनकी अपनी पार्टी के भीतर भी संभावित अविश्वास प्रस्ताव के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं है, जिसे हम पेश करने की योजना बना रहे थे। राज्य के लिए आगे क्या होने वाला है, हम यही देखना चाहते हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या हिंसा रुक गई?- अरविंद सावंत
इधर शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा, 'इतने लंबे समय के बाद इस्तीफा देने के लिए उन्हें (एन. बीरेन सिंह) शर्म आनी चाहिए। अगर मणिपुर में किसी दूसरी पार्टी की सरकार होती तो आप (बीजेपी) क्या करते? क्या हिंसा रुक गई? नहीं। क्या वहां शांति बनी रही? नहीं। ये मुद्दे ज्यादा चिंताजनक और महत्वपूर्ण हैं। 'मणिपुर में पिछले 2 सालों से नरसंहार चल रहा था'
वहीं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, 'मणिपुर में पिछले 2 सालों से नरसंहार चल रहा था... बेहतर होता कि वे पहले ही इस्तीफा मांग लेते और राज्य में स्थिति सामान्य करने पर काम करते। केंद्र सरकार दो साल बाद जागी है और वह भी तब जब राज्य के कांग्रेस विधायक विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले थे और भाजपा विधायक भी उनका समर्थन कर रहे थे'। भाजपा सांसद का कांग्रेस पर पलटवार
भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने विपक्ष की प्रतिक्रिया, 'हमारी सरकार ने मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित किया था लेकिन कांग्रेस वहां की स्थिति को बिगाड़ने की हरसंभव कोशिश कर रही है। कांग्रेस के सभी भारत विरोधी ताकतों और चीन और पाकिस्तान समेत अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ दोस्ताना संबंध हैं। नया सीएम आएगा। लोकतंत्र में ऐसी चीजें होती रहती हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed