फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur CM Biren Singh gave Rs 5000 each to displaced people in relief camps News In Hindi

Manipur Unrest: 5000 से अधिक विस्थापितों को आर्थिक मदद; सीएम बीरेन बोले- अफवाह फैलाने वाले अपराधी नहीं बचेंगे

Wed, 08 Jan 2025 04:17 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 04:17 PM IST
सार

मणिपुर में हिंसा के चलते विस्थापित लोगों को सीएम बीरेन सिंह ने पांच-पांच हजार रुपये दिए। इसको लेकर उन्होंने कहा कि आज हम राहत शिविरों में रह रहे 5225 विस्थापित लोगों को 5000-5000 रुपये वितरित कर रहे हैं। अन्य 80 लोगों को 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Manipur CM Biren Singh gave Rs 5000 each to displaced people in relief camps News In Hindi
सीएम बीरेन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में पिछले साल मई में दो समुदायों के बीच शुरू हुए हिंसे ने पूरे राज्य भर की रूपरेखा बदलकर रख दी। इस हिंसा के चलते राज्यभर में अब तक 250 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी तो हजारों लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ा। इसी बीच बुधवार को सीएम बीरेन सिंह ने राहत शिविरों में विस्थापित लगभग 5225 लोगों को 5000-5000 रुपये बांटे। साथ ही अन्य 80 लोगों को 10000 रुपये दिए। 
विज्ञापन


सीएम बीरेन सिंह ने दी जानकारी
मामले में मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि आज हम राहत शिविरों में रह रहे 5225 विस्थापित लोगों को 5000-5000 रुपये वितरित कर रहे हैं। अन्य 80 लोगों को 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अराजकता फैला रहे लोगों के लिए कहा कि मुझे पता चला है कि कुछ बदमाश दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अफ़वाहें फैला रहे हैं। मैंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे पता लगाएं कि अपराधी कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर कांग्रेस नेताओं ने की राज्यपाल से मुलाकात
मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र, लोकसभा सांसद अंगोमचा बिमोल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को राजभवन में नए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। बता दें कि अजय कुमार भल्ला ने शुक्रवार को मणिपुर के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

मुलाकात के बाद बोले कांग्रेस नेता
राज्यपाल से मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोबी सिंह ने कहा कि हमने नवनियुक्त राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें राज्य की स्थिति और लोगों की परेशानियों के बारे में जानकारी दी। राज्य में शांति और सामान्य स्थिति का कोई संकेत नहीं दिख रहा है और हम अगले साल के संकट के बारे में भी चिंता व्यक्त की।

सिंह ने आगे कहा कि हमने राज्यपाल से रचनात्मक सुझाव साझा किए और उन्हें हमारी पूरी मदद का आश्वासन दिया। साथ ही कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामान्य स्थिति केवल गोलीबारी की घटनाओं में कमी से नहीं लौटेगी। हम तभी मानेंगे जब राहत शिविरों में रहने वाले लोग अपने घरों में लौटेंगे।

राजभवन ने जारी किया बयान
कांग्रेस नेताओं के राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन से जारी बयान में कहा गया है कि सिंह और उनकी टीम ने राज्यपाल को नियुक्त होने पर बधाई दी और स्थिति पर चर्चा की। राज्यपाल ने उनके सुझावों का स्वागत किया और राज्य के लोगों के लिए सामूहिक रूप से काम करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed