फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: CBI registers FIR in Manipur viral video case governor said big thing on restoration of peace

Manipur: मणिपुर वायरल वीडियो मामले में CBI ने दर्ज की FIR; स्वाति मालीवाल ने नड्डा को चिट्ठी लिखी चिट्ठी

Sat, 29 Jul 2023 11:53 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 29 Jul 2023 11:53 AM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मणिपुर के भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से भी विधायक से मिलने के लिए कहा है। शनिवार को अपने पत्र में डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने भाजपा प्रमुख से पार्टी के फंड से वाल्टे को वित्तीय सहायता देने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
Manipur: CBI registers FIR in Manipur viral video case governor said big thing on restoration of peace
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

CBI ने मणिपुर वायरल वीडियो मामले में FIR दर्ज कर ली है। एफआईआर हिंसाग्रस्त राज्य में दो महिलाओं के साथ दरिंदगी के मामले में दर्ज किया गया है। केंद्र सरकार ने बीते गुरुवार को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की बात सुप्रीम कोर्ट को बताई थी। साथ ही केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने का आग्रह भी किया था।

विज्ञापन


राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने संबंधी इस घटना का चार मई का वीडियो इस महीने की शुरुआत में वायरल हो गया था। इस घटना की देशभर में कड़ी आलोचना हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया है। सीबीआई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मणिपुर पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के संबंध में अपनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस बीच मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर में राहत केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि राज्य में शांति कब बहाल होगी। मैं लगातार कोशिश कर रही हूं कि शांति बहाल करने के लिए दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे से बात करें। हम उनसे भी बात कर रहे हैं और सभी राजनीतिक दलों से इस प्रक्रिया में मदद करने के लिए भी कहा है। विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के सांसदों की राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर मणिपुर की राज्यपाल ने कहा कि मैं उनसे राज्य में शांति बहाल करने में योगदान देने की अपील करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत शिविर में महिलाओं के छलके आंसू, राज्यपाल ने दी सांत्वना
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चुराचांदपुर में राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिविरों में लोगों से बातचीत की। इस दौरान एक महिला ने राज्यपाल को आपबीती सुनाई। बात करते-करते महिलाएं भावुक हो गईं। फिर राज्यपाल ने उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों को मुआवजा देगी, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और संपत्ति का नुकसान हुआ है। मैं शांति और मणिपुर के लोगों के भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।
 


स्वाति मालीवाल ने भाजपा प्रमुख नड्डा को लिखा पत्र
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मणिपुर के भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे से मुलाकात की। विधायक का इलाज चल रहा है। उन्होंने पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से भी विधायक से मिलने के लिए कहा है। शनिवार को अपने पत्र में डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने भाजपा प्रमुख से पार्टी के फंड से वाल्टे को वित्तीय सहायता देने का भी आग्रह किया है।

अब तक 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके
हालांकि, मणिपुर सरकार के प्रवक्ता और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सपम राजन ने गुरुवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया था, जिनमें दावा किया गया था कि राज्य सरकार ने हमले में घायल होने के बाद वाल्टे की चिकित्सा देखभाल नहीं की। दरअसल, मणिपुर में 3 मई से जातीय हिंसा भड़की हुई है। इंफाल घाटी में केंद्रित बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और पहाड़ियों पर रहने वाले कुकी के बीच हिंसक झड़प चल रही है। हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed